main page

अब भारती सिंह ने शेयर की अपने लाडले के नए लुक की तस्वीर, 'जोकर' बने नन्हें गोला ने जीता सबका दिल

Updated 28 July, 2022 11:56:18 AM

कॉमेडियन भारती सिंह ने इसी साल अप्रैल में पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे को जन्म दिया था। अब कपल का गोलू-मोलू सा बेटा करीब 4 महीने का हो गया है। दोनों अपने लाडले की प्यारी-प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में भारती ने अपने बेटे की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैंस का

बॉलीवुड तड़का टीम. कॉमेडियन भारती सिंह ने इसी साल अप्रैल में पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे को जन्म दिया था। अब कपल का गोलू-मोलू सा बेटा करीब 4 महीने का हो गया है। दोनों अपने लाडले की प्यारी-प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में भारती ने अपने बेटे की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैंस का खूब दिल जीत रही है।

Bollywood Tadka


भारती सिंह द्वारा शेयर की गई नई तस्वीर में उनके बेटे गोला का नया लुक देखने को मिल रहा है। कपल का लाडला जोकर के लुक में बेहद प्यारा लग रहा है। फोटो के बैकग्राउंड में 'जीना यहां मरना यहां' सॉन्ग चल रहा है। हालांकि, 'गोला' को जो भारती सिंह ने जोकर बनाया है, वह फिल्टर की मदद से बनाया है।

Bollywood Tadka


बता दें, भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। भारती ने शादी के चार साल बाद यानी 2021 में कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद 3 अप्रैल को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 

Bollywood Tadka

बता दें कि 'दो बारा' एक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है जो कि 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर तापसी पन्नू इवेंट में मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है कि वो शाह रुख खान के साथ फिल्म डिंकी की शूटिंग में व्यस्त हैं। तापसी के अनुराग कश्यप की ये दूसरी फिल्म है। 


 

Content Writer: suman prajapati

Bharti SinghsharesonGolajoker lookphotoBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...