काॅमेडियन भारती सिंह इन दिनों श्रीनगर में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में भारती ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से मदद मांगी। दरअसल,लगातार दो दिन से हो रही बर्फबारी की वजह से श्रीनगर से उड़ने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं हैं।
06 Jan, 2019 05:56 PMमुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह इन दिनों श्रीनगर में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में भारती ने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से मदद मांगी। दरअसल,लगातार दो दिन से हो रही बर्फबारी की वजह से श्रीनगर से उड़ने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं हैं। इस खबर के बाद भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए मदद मांगी। भारती ने कैप्शन में लिखा- वह श्रीनगर में दो दिनों से फंसी हुई हैं। उनकी फ्लाइट दो दिन पहले भी कैंसिल हो गई थी। इसके बाद दो दिन बीत गए फिर भी गो एयरलाइन्स ने उनकी कोई मदद नहीं की है। उन्होंने लिखा कि वह एयरलाइन के इस अंदाज से काफी निराश हैं।
बता दें कि, जम्मू-श्रीनगर हाईवे स्थित जवाहर टनल पर बर्फबारी से शुक्रवार शाम से ही यातायात रोका गया है। वैष्णो देवी के भवन सहित भैरों घाटी और सांझी छत्त मार्ग तक बर्फबारी हुई। कटड़ा-सांझी छत चापर सेवा पांच घंटे प्रभावित रही। वहीं मौसम के खराब होने की वजह से श्रीनगर से भी उड़ान रद्द कर दी गई है। दूसरी तरफ, विजविलिटी कम होने से प्लाइट्स ऑपरेट नहीं हो पा रही हैं।