main page

'महाशिवरात्रि' पर भोजपुरी आइटम क्वीन सीमा सिंह के घर गूंजी बेटे की किलकारी, हाॅस्पिटल से शेयर की न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीर

Updated 12 March, 2021 02:51:57 PM

बी-टाउन इंडस्ट्री से लगातार गुड न्यूज आ रही हैं। पहले अनुष्का शर्मा फिर करीना कपूर इन सेलेब्स के घर बच्चों की किलकारी गूंजी। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री की आइटम क्वीन सीमा सिंह मां बनीं। सीमा के घर ''महाशिवरात्रि'' के दिन प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी। इस बात की जानकारी खुद सीमा सिंह ने इंस्टा पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर में सीमा के पति अपने लाडले को बाहों में उठाए दिख रहे हैं।

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से लगातार गुड न्यूज आ रही हैं।  पहले अनुष्का शर्मा फिर करीना कपूर इन सेलेब्स के घर बच्चों की किलकारी गूंजी। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री की आइटम क्वीन सीमा सिंह मां बनीं। सीमा के घर 'महाशिवरात्रि' के दिन प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी।

Bollywood Tadka

इस बात की जानकारी खुद सीमा सिंह ने इंस्टा पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर में सीमा के पति अपने लाडले को बाहों में उठाए दिख रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

तस्वीर में सीमा ने अपने बेटे के चहेरे पर इमोजी बनाई हुई है। उन्होंने लिखा- 'मेरे घर बेटे का जन्म हुआ है, महाशिवरात्रि पर यह महादेव का गिफ्ट है। सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' 

Bollywood Tadka

इसके अलावा सीमा की लाडले संग से एक और तस्वीर सामने आई हैं। तस्वीर में सीमा हॉस्पिटल में नजर आ रही हैं और बच्चे को उनके पति ने गोद में लिया हुआ है। बेटे के जन्म के बाद और मां बनने की खुशी सीमा के चेहरे पर साफ झलक रही है। बता दें कि भोजपुरी स्टार सीमा सिंह ने साल 2019 में टना के बड़े कारोबारी सौरव कुमार के साथ सात फेरे लिए थे। इसके बड़ा उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लेकिन वो सोशल मीडियापर काफी एक्टिव रहती हैं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

bhojpuriitem queenseema singhblessedbaby boymahashivratriBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...