भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में शॉकिंग न्यूज सामने आई है। भोजपुरी गीतकार और लेखक बृजकिशोर दुबे की मौत हो गई है। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के केसरी नगर इलाके के एक मकान से बृजकिशोर दुबे लाश बरामद हुई है। बाथरूम में शव मिलने से दहशत का माहौल है।
15 Nov, 2022 03:59 PMबॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी इंडस्ट्री से हाल ही में शॉकिंग न्यूज सामने आई है। भोजपुरी गीतकार और लेखक बृजकिशोर दुबे की मौत हो गई है। पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के केसरी नगर इलाके के एक मकान से बृजकिशोर दुबे लाश बरामद हुई है। बाथरूम में शव मिलने से दहशत का माहौल है।

बृजकिशोर दुबे की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी हाथ लगा है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है और किसी को दोषी नहीं ठहराया। हालांकि, बृजकिशोर बाथरूम में काफी संदिग्ध हालत में पाए गए। उनके पैर बंधे हुए थे। पानी भरे टब में उनका सिर डूबा हुआ था और बाकी का उनका शरीर कुर्सी पर था। लाश को इतनी संदिग्ध हालत में देख पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलूओं से केस की जांच कर रही है।

बृजकिशोर दुबे परिवारवालों ने इस केस में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिस मकान के बाथरूम में उनका शव मिला वो उनके दोस्त का था और वह कब और किस काम से वहां गए थे इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
वहीं घटना की जांच कर रहे पटना के लॉ एंड ऑर्डर डीसपी संजय कुमार ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि सुसाइड नोट मिला है, जिसमें गीतकार ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। लेकिन हम लोग हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर केस की जांच कर रहे हैं।
बता दें, बृजकिशोर दुबे का लोक संगीत बिहार में काफी नाम था। उन्हें 2017 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई भोजपुरी स्टार्स के लिए गाने लिखे थे।