main page

भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी का हुआ कार एक्सिडेंट, सुशांत केस में धमकी गैंग पर लगाए थे गंभीर आरोप

Updated 19 September, 2020 04:17:34 PM

साल 2020 सभी के लिए कुछ खास नही रहा है। आए दिन कोई न कोई घटना देखने को मिल रही है। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी का एक्सिडेंट हो गया है। गायक का इलाज दिल्ली के हॉस्पिटल में चल रहा है। गायक के साथ कार में तीन लोग और थे। जिनमें गायक नीरज पाली, ठेकेदार सुबोध और ड्राइवर शामिल हैं।

मुंबई. साल 2020 सभी के लिए कुछ खास नही रहा है। आए दिन कोई न कोई घटना देखने को मिल रही है। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी का एक्सिडेंट हो गया है। गायक का इलाज दिल्ली के हॉस्पिटल में चल रहा है। गायक के साथ कार में तीन लोग और थे। जिनमें गायक नीरज पाली, ठेकेदार सुबोध और ड्राइवर शामिल हैं।

Bollywood Tadka
रिपोर्ट के अनुसार, एक्सिडेंट बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास हुआ। कार नई दिल्ली की ओर जा रही थी। कई चोटों के बाद, सभी को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें गुरुवार को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

Bollywood Tadka
बता दें गायक सुनील ने सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में किसी धमकी गैंग का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। सुनील ने यूट्यूब पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि सुशांत को पिछले एक महीने से धमकियां मिल रही थी। जिसकी वजह से सुशांत परेशान थे।  धमकियों के कारण सुशांत अपना सिम लगातार बदल रहे थे।  सुशांत ने एक महीने में करीब 50 बार सिम कार्ड चेंज किया था।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

bhojpuri singer sunil chaila bihariinjuredcar accidentBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...