दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार ''सांड की आंख'' का प्रमोशन जोर-सोर से किया जा रहा है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर सोमवार को मुंबई में जुहू के एक होटल में मीडिया से रूबरू हुईं।
30 Sep, 2019 06:07 PMमुंबई. दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार 'सांड की आंख' का प्रमोशन जोर-सोर से किया जा रहा है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर सोमवार को मुंबई में जुहू के एक होटल में मीडिया से रूबरू हुईं। यह फिल्म गांव की औरतों के संघर्ष की कहानी पर बेस्ड है। इसे एक रियल स्टोरी पर आधारित बताया जा रहा है। इस फिल्म में तापसी और भूमि 60 से ऊपर की दो बूढ़ी महिलाओं के किरदार में नजर आएंगी।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसमें तापसी और भूमि निशाने बाजी करती दिखाई दे रही हैं।
'सांड की आंख' एक बायोपिक है। इस फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं। फिल्म को प्रोड्यस किया है अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार ने। फिल्म में भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू और प्रकाश झा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग 10 फरवरी 2019 से बागवत से हुई थी। इस फ़िल्म के कुछ हिस्सों को हस्तिनापुर और मवाना में फिल्माया गया है और अब यह दिवाली पर 25 अक्टूबर को रिलीज़ की जाएगी।
sand ki ankh actress
Bhumi pednekar gallery
Bhumi pednekar Photos
Bhumi pednekar images
tapsee pannu Images