भारत में इस समय कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से हर कोई परेशान है। देश का हर अस्पताल, बेड ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहा है। आए दिन कई लोगों की जाने भी जा रहे हैं। चारों ओर लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं।आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी अपनों को बचाने के लिए अस्पताल, बेड ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की गुहार लगा रहे है। अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने ट्वीट कर लोगों से उनके रिश्तेदार की मदद करने की अपील की है। भूमि ने बताया मौसी इस समय कोरोना से जंग लड़ रही है और उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत है।
04 May, 2021 07:41 AMमुंबई: भारत में इस समय कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से हर कोई परेशान है। देश का हर अस्पताल, बेड ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहा है।
आए दिन कई लोगों की जाने भी जा रहे हैं। चारों ओर लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं।
आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी अपनों को बचाने के लिए अस्पताल, बेड ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की गुहार लगा रहे है। अब एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने ट्वीट कर लोगों से उनके रिश्तेदार की मदद करने की अपील की है। भूमि ने बताया मौसी इस समय कोरोना से जंग लड़ रही है और उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'यह दिन और भी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे अपनी मौसी के लिए दिल्ली एनसीआर में वेंटिलेटर की जरूरत है। वह आईसीयू में हैं और हमें उन्हें जल्द से जल्द शिफ्ट करना है। अगर किसी को भी इस बारे में कोई भी जानकारी हो तो कृपया मुझे मैसेज कर बताएं।'
24 घंटों में 2 करीबियों को खो चुकी हैं भूमि
इससे पहले भूमि ने बताया था कि वह पिछले 24 घंटे में अपने दो बहुत करीबी लोगों को खो दिया है और तीन की हालत बहुत गंभीर है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था-'मैंने 24 घंटे में अपने दो ऐसे लोगों को खो दिया जिन्हें हम प्यार करते थे, और तीन की हालत बहुत नाज़ुक है। मैंने अपना पूरा दिन उन लोगों के लिए ऑक्सीज़न और बेड्स की तलाश में बिताया है जिन्हें हम बचा सकते हैं। दुख के लिए कोई जगह नहीं, केवल एक्शन। इसके खत्म होने का अब और इंतज़ार नहीं कर सकती। कृपया अपना थोड़ा सा योगदान दें। #covidwarrior #CovidIndia।'