main page

89 किलो से एेसे 'फैट टू फिट' हुईं भूमि पेडनेकर, अब स्लिम लुक में दिखतीं है इतनी सेक्सी

Updated 18 July, 2018 03:09:39 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज 29 साल की हो गई हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं एक्टिंग के साथ-साथ उनके गजब के ट्रांसफॉर्मेशन और मेकओवर...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आज 29 साल की हो गई हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं एक्टिंग के साथ-साथ उनके गजब के ट्रांसफॉर्मेशन और मेकओवर ने सभी को चौंका दिया। लोगों को भूमि का स्लिम और ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। 

Bollywood Tadka

पहली फिल्म ''दम लगा के हईशा'' में ओवरवेट महिला के रोल में उन्हें हर किसी ने नोटिस किया, लेकिन 2017 में जब उनकी दूसरी फिल्म आई तो भूमि को उनके 'फैट टू फिट' लुक के लिए लोगों ने काफी पसंद किया। हैवी बॉडी के साथ दिखने वाली भूमि अब बेहद बोल्ड और सेक्सी अंदाज में नजर आती हैं।

Bollywood Tadka

उन्होंने फिल्म में 20 किलो वजन बढ़ाया था। 2015 में फिल्म रिलीज के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने अपने मोटापे पर काम करना शुरू किया। कड़ी मेहनत की बदौलत 2017 तक उनका वजन 57 किलो हो गया। उनकी तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। 

 

Bollywood Tadka


खाने के साथ नहीं किया कोई समझौता

भूमि को जो भी चीजें पसंद थी। उन्होंने उन चीजों का सेवन किया लेकिन उनमें कुछ बदलाव कर दिया। जैसे उसमें से फैट हटा कर उसे फैट फ्री बना दिया।

 

Bollywood Tadka

 

ब्रेकफास्ट

भूमि अपने ब्रकेफास्ट में फलों का एक गिलास जूस या अंडे, मिस्‍सी रोटी या टोस्‍ट, पोहा या उपमा।

 

Bollywood Tadka


लंच

सब्‍जी, रोटी, चिकन चावल या केवल दाल चावल।

 

Bollywood Tadka

 

शाम को इन चीजों का सेवन

आधा दिन बीत जाने के बाद भूमि आधा पपीता/नाशपाती/अमरूद खाती हैं। फिर इसके 1 घंटे के बाद 1 कप ग्रीन टी के साथ अखरोट या फिर बादाम खाती हैं। शाम 7 बजे एक कटोरा सलाद खाती हैं जिसमें ढेर सारी सब्‍जियां और ड्राई फ्रूट होता है।

Bollywood Tadka

 

डिनर

भूमि डिनर रात को साढ़े आठ बजे करती है। जिसमें वह ग्रिल्‍लड फिश या चिकन या पनीर/टोफू या स्‍टीम की हुई सब्‍जियां और एक छोटा कप ब्राउन राइस या पतली रोटियां खाती हैं।

Bollywood Tadka


बता दें कि इस फिल्म के अलावा भूमि टॉयलेट: एक प्रेम कथा में काम किया। इस साल वे वेब सीरीज फिल्म लस्ट स्टोरीज में दिखीं. अगले साल भूमि की फिल्म ''सोन चिरैया'' रिलीज होगी। 


 

:

bhumi pednekarbirthday specialunknown factsfat to fitpictures

loading...