main page

30 की हुईं भूमि पेडनेकर, इस अंदाज में हसीना ने सेलिब्रेट किया बर्थ-डे, देखें तस्वीरें

Updated 18 July, 2019 01:52:24 PM

बॉलीवुड एकट्रेस भूमि पेडनेकर आज अपना 30वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ''दम लगा के हईशा'' से भूमि ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भूमि का जन्म 18 जुलाई 1989 में मुंबई में हुआ था। हाल ही में भूमि ने अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अ

मुंबई: बॉलीवुड एकट्रेस भूमि पेडनेकर आज अपना 30वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दम लगा के हईशा' से भूमि ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भूमि का जन्म 18 जुलाई 1989 में मुंबई में हुआ था। हाल ही में भूमि ने अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।

 

Bollywood Tadka

 

शेयर की गई तस्वीरों में भूमि नाइटसूट में बैठी दिख रही है और उनके आगे केक और बुके पड़े हुए है। वहीं दूसरी तस्वीरों में भूमि के साथ उनकी मां सुमित्रा और बहन समीक्षा के साथ मस्ती और केक काटती नजर आ रही है। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि भूमि की इन तस्वीरों पर उन्हें कई स्टार्स ने जन्मदिन की बधाइयां दी है। डायना पेंटी ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- 'हैप्पी, हैप्पी, हैप्पी भूम्स'। वहीं एक्टर विजय वर्मा ने लिखा है-'हैप्पी बर्थ-डे भूमि'। इनके अलावा डिजाइनर संदीप खोसला, टीवी एक्टर करणवीर बोहरा, तापसी पन्नू, एकता कपूर, ताहिरा कश्यप, पत्रलेखा और वाणी कपूर ने उन्हें विश की है।  

 

Bollywood Tadka

 

भूमि की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह जल्द ही 'सांड की आंख' में नजर आएंगी, जिसमें तापसी पन्नू भी लीड रोल में हैं। वहीं भूमि करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में एक अमीर लड़की का रोल प्ले करेंगी।

 

Bollywood Tadka

 

इन चार सालों में भूमि पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर ग्लैमरस रोल निभाने वाली हैं। इसके अलावा 'पति पत्नी और वो' भी उनकी झोली में है, जिसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांड लीड रोल निभाएंगे।

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

: Konika

Bhumi PednekarcelebratebirthdayBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...