एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो समाजिक विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी अधिकतर जागरूकता फैलाने वाले होते हैं। अब हाल ही में भूमि ने अपने ट्विटर पर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की निंदा की है। इस संबंध में किया गया उनका ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। भूमि ने अपने ट्वीट में लिखा- "हमारे डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रति हिंसा पूरी तरह से अस्वीकार्य और काफी भयावह है। हमारा चिकित्सा क्षेत्र पिछले 14 महीनों
04 Jun, 2021 02:15 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो समाजिक विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी अधिकतर जागरूकता फैलाने वाले होते हैं। अब हाल ही में भूमि ने अपने ट्विटर पर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की निंदा की है। इस संबंध में किया गया उनका ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।
भूमि ने अपने ट्वीट में लिखा- "हमारे डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रति हिंसा पूरी तरह से अस्वीकार्य और काफी भयावह है। हमारा चिकित्सा क्षेत्र पिछले 14 महीनों से अथक प्रयास कर रहा है, कम से कम हम उनके प्रति अपना समर्थन, कृतज्ञता और करुणा दिखा सकते हैं। #stopviolenceagainstdoctors." भूमि का ये पोस्ट खूब पढ़ा जा रहा है और लोग कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, कोरोना संकट के बीच भूमि भी हर संभव तरीके से लोगों की मदद कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ मिलकर कर्नाटक में COVID-19 रोगियों की सहायता की है।
काम के मोर्चे पर, भूमि को आखिरी बार फिल्म 'दुर्गमती' में देखा गया था। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'बधाई दो' है, जिसमें वह एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।