main page

Big Boss 16: Abdu Rozik ने बताई वोलंटरी एग्जिट लेने की वजह, कहा- 'मेरे पास बहुत...'

Updated 15 January, 2023 12:56:06 PM

अब्दू ने कहा है इंडिया से उन्हें बहुत प्यार मिला है। इसलिए वह जल्द ही इंडिया वापस आएंगे।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 16 सें घर से सबसे चहेते कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक घर से बाहर हो गए हैं। अब्दू का यूं घर को छोड़ जाना घरवालों की आंखो को नम कर गया। बीते एपिसोड में अब्दू ने वोलंटरी एग्जिट करने का फैसला लिया जिसके बाद वह घर से बेघर हो गए। अब्दू को यूं अचानक एविक्ट होना सभी घरवालों को शॉक्ड कर गया। 

अब्दू ने इसलिए लिया वोलंटरी एग्जिट 
अब्दू रोजिक ने शो से वोलंटरी एग्जिट ने लेने की वजह भी बताई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि आखिर उन्हें शो से वोलंटरी एग्जिट क्यों लेना पड़ा। अब्दू ने कहा- " मुझे इसलिए शो छोड़ना पड़ा, क्योंकि मेरे पास बहुत सारा काम है, जिसके लिए मैंने कमिटमेंट किया है। अभी बहुत सारी चीजें लाइन में हैं और मैं आगे बढ़ रहा हूं।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

भारत में घर लेना चाहते हैं अब्दू रोजिक
अब्दू ने बताया है कि वह इंडिया में एक सॉन्ग की शूटिंग करने के लिए रूकेंगे। इसके बाद वह वापस काम के सिलसिल में दुबई लौट जाएंगे। इसके बाद उन्हें वर्क ट्रिप के लिए यूएस भी जाना हैं। लेकिन अब्दू ने कहा है इंडिया से उन्हें बहुत प्यार मिला है।  इसलिए वह जल्द ही इंडिया वापस आएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने इंटरव्यू में कहा- "अगर काम मिलता रहेगा तो मैं अक्सर भारत आता रहूंगा और इंशाल्लाह मेरे पास भारत में भी एक घर होगा, लेकिन ये सब काम पर डिपेंड करता है।" 

Content Editor: kahkasha

Abdu Rozikbig boss 16abdu rozik songabdu rozik filmabdu rozik familybig boss 16 winnerentertainent news

loading...