main page

'बिग बॉस' की ये कंटेस्टेंट शादी के 12 साल बाद बनी मां, काले रंग की वजह से उड़ चुका है मजाक

Updated 13 November, 2017 02:23:40 PM

रियलिटी शो ''बिग बॉस 11'' की कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी की फैमिली फोटोज सामने आईं हैं। महजबी की डेढ़ साल की एक बेटी है, जो शादी के 12 साल बाद पैदा हुई थी। वहीं, उनके हसबैंड अजीम शेख मॉडलिंग करते हैं। महजबी ने बिग बॉस के घर में एक बार बताया था कि उनके हसैंबड अजीम शेख उनसे बेहद प्यार करते हैं। शा

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट महजबी सिद्दीकी की फैमिली फोटोज सामने आईं हैं। महजबी की डेढ़ साल की एक बेटी है, जो शादी के 12 साल बाद पैदा हुई थी। वहीं, उनके हसबैंड अजीम शेख मॉडलिंग करते हैं।

Bollywood Tadka

महजबी ने बिग बॉस के घर में एक बार बताया था कि उनके हसैंबड अजीम शेख उनसे बेहद प्यार करते हैं। शादी के 10 साल बाद भी जब उनका कोई बच्चा नहीं हुआ तो भी अजीम ने दूसरी शादी नहीं की। उन्होंने बताया कि बेटी अयात शादी के 12 साल बाद पैदा हुई थी। 

Bollywood Tadka

बता दें कि बिग बॉस के घर में महजबी के डार्क कॉम्प्लेक्शन को लेकर भी मजाक उड़ चुका है। पुनीश उनका मजाक उड़ा चुका है। इसके जवाब में महजबी ने कहा था यदि वे मेकअप कर ले तो किसी भी फेयर कॉम्प्लेक्शन वाली लड़की के साथ कॉम्पिटिशन कर सकती है। उन्होंने ये भी कहा था कि उनका भाई वसीम शेख म्यूजिक वीडियो बनाता है, उसी ने उन्हें मॉडलिंग का भी ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

Bollywood Tadka

कुछ दिन पहले बिग बॉस के घर में महजबी का एक अलग अवतार देखने को मिला था।

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो उनके अंदर भूत आ गया था। हिना खान से हुई बातचीत में महजबी ने बताया था कि उनके अंदर आत्मा (भूत) आ जाती है और पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है।

Bollywood Tadka

:

Bigg Boss 11Mehjabi Siddiquifamily photos

loading...