main page

'बिग बॉस 12' से बाहर निकलने के बाद चमकी दीपक ठाकुर की किस्मत, रिलीज हुआ पहला साॅन्ग

Updated 06 February, 2019 05:59:26 PM

टीवी रियालिटी शो ''बिग बॉस 12'' में धमाकेदार एंट्री कर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले दीपक  ठाकुर अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। शो में दीपक की सादगी को लोगों ने काफी पसंद किया।

मुंबई: टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस 12' में धमाकेदार एंट्री कर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले दीपक  ठाकुर अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। शो में दीपक की सादगी को लोगों ने काफी पसंद किया। शो से निकलने के बाद दीपक ने कई नए प्रोजैक्टस साइन किए। हाल ही में दीपक का नया गाना 'सुनो सुनो'रिलीज हुआ है। सॉन्ग रिलीज होने की जानकारी दीपक ने इंस्टा अकाउंट पर दी।

Bollywood Tadka

कैप्शन में उन्होंने लिखा- ''लो जी आ गया सुनो सुनो। मेरे यू ट्यूब चैनल पर जाइए देखिए और शेयर मारिए।'' लोगों दीपक के इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को दीपक और अनुषा शर्मा ने अपनी आवाज दी है। यह फिल्म सखा का गाना है। जिसे श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है।

 

 

बता दें कि दीपक ने शो में अपनी मधुर आवाज से घरवालों को काफी एंटरटेन किया था।  दीपक ने सलमान खान, बिग बॉस और श्रीसंत के लिए गाना भी बनाया था। सलमान भी दीपक की गायिकी से काफी इंप्रेस हुए थे। बिग बॉस में दीपक ने टॉप-3 में पहुंचने के बाद क्विट कर दिया था। उन्होंने 20 लाख की प्राइज मनी के साथ गेम छोड़ दिया था।

: Smita Sharma

bigg boss 12deepak thakur hindi newsfirst songoutsuno sunoLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip NewsHindi TV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...