main page

Bigg Boss 12: इस बार अलग अंदाज में नजर आएंगे सलमान खान

Updated 15 September, 2018 11:35:46 PM

''बिग बॉस 12'' को शुरु होने में बस आज का दिन बाकी है और इस शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ होस्ट सलमान खान....

मुंबईः 'बिग बॉस 12' को शुरु होने में बस आज का दिन बाकी है और इस शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ होस्ट सलमान खान ने भी इसकी तैयारी जमकर कर ली है। इसी के साथ 'बिग बॉस 12' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 13 सितंबर को घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस बार घर का इंटीरियर पूरी तरह से अलग है और पहले से ये ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। अब घर के अंदर मेहमानों के आने का इंतजार है।
Bollywood Tadka
बता दें कि इस बार शो पर विचित्र जोड़ियों की एंट्री होने जा रही है। चैनल ने आने वाले इस शो की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। कलर्स चैनल ने इस शो का प्रोमो वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है 'स्वागत नहीं करोगे सलमान खान का? पागलपन और एक्साइटमेंट का पिटारा कल खुलेगा"।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

This is how I am preparing for Bigg Boss season 12 #BB12

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Sep 14, 2018 at 6:16am PDT


वैसे तो 'बिग बॉस' रविवार से शुरू होगा लेकिन सोशल मीडिया पर अभी से घर में क्या हो रहा है इसकी अपडेट आनी शुरू हो गई है। घर में सलमान खान लड़कियों के एक ग्रुप के साथ अपनी ही फिल्मों के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान पीले रंग की टीर्शट में डांस मूव्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

: Pawan Insha

bigg boss 12salman khanwelcomebollywood

loading...