रियलिटी शो बिग बॉस 12 के रविवार के एपिसोड में सलमान ने सुल्तानी अखाड़े में दीपक ठाकुर और करणवीर बोहरा का आमना-सामना कराया। इससे पहले दोनों कंटेस्टेंट्स सलमान को अपने गाने से इंप्रेस करने की कोशिश भी की। सलमान ने बताया कि आज के सुल्तानी अखाड़े में जो हारेगा उसे जीतने वाले के सभी काम हफ्ते भर तक करने
08 Oct, 2018 09:35 AMमुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 12 के रविवार के एपिसोड में सलमान ने सुल्तानी अखाड़े में दीपक ठाकुर और करणवीर बोहरा का आमना-सामना कराया। इससे पहले दोनों कंटेस्टेंट्स सलमान को अपने गाने से इंप्रेस करने की कोशिश भी की।
सलमान ने बताया कि आज के सुल्तानी अखाड़े में जो हारेगा उसे जीतने वाले के सभी काम हफ्ते भर तक करने होंगे। वहीं करणवीर ने जुबानी जंग के दौरान कहा कि दीपक ठाकुर इस घर में मीठी छुरी हैं। करणवीर सुल्तानी अखाड़े के दोनों राउंड जीत जाते हैं, लिहाजा अब दीपक उनके सभी काम हफ्ते भर तक करेंगे।
इसके अलावा सलमान बताते है कि अनूप जलोटा घर से बेघर हो गए है। दरअसल, बाद में उन्होंने बताया कि अनूप बाहर नहीं हो रहे हैं। बल्कि वे सीक्रेट रूम में सुरक्षित रहेंगे और घर के सभी सदस्यों पर नजर रखेंगे। हालांकि जलोटा के घर से निकलने के बाद कई सदस्यों को दुख भी हुआ।
जसलीन मथारू घर में अनूप को मिस करती नजर आईं।इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जलोटा का घर में सफर फिक्स है। रविवार के एपिसोड में जसलीन के बाद भारती सिंह भी अनूप जलोटा के साथ डांस करती हैं। भारती का रोमांस सलमान खान के साथ भी नजर आया।