बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है, जहां दोनों गजब की बॉन्डिंग बनाते नजर आते हैं। इसी बीच अब सिद्धार्थ और शहनाज अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं और दोनों ने ये शादी गुपचुप रचाई है।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने साल 2020 में चोरी चुपके से शादी रचाई थी। दोनों की शादी लॉकडाउन मे
25 Feb, 2021 03:51 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है, जहां दोनों गजब की बॉन्डिंग बनाते नजर आते हैं। इसी बीच अब सिद्धार्थ और शहनाज अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं और दोनों ने ये शादी गुपचुप रचाई है।
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने साल 2020 में चोरी चुपके से शादी रचाई थी। दोनों की शादी लॉकडाउन में हुई है और ये शादी कोर्ट में हुई है।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ और शहनाज अक्सर अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। हालांकि दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है।
बीते दिनों सिद्धार्थ और शहनाज की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। जिसमें शहनाज मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं थी और सिद्धार्थ शुक्ला भी एक्ट्रेस के साथ ही नजर आ रहे थे। हालांकि, यह एक फैन द्वारा एडिट की गई फोटो थी।