''बिग बॉस 14'' से बेघर होने के बाद एक्ट्रेस वित्रा पुनिया अपनी रुटीन लाइफ में व्यस्त हो गई थीं। पवित्रा पुनिया ने कई और प्रोजेक्ट भी साइन किए हैं। हाल ही में उन्होंने ''बालवीर'' की शूटिंग शुरु की। लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर ने उन्हें दिल्ली अपने घर लौटने पर मजबूर कर दिया। पवित्रा के पिता हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्रा के पिता कुशल पाल सिंह दिल्ली पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं।
28 Dec, 2020 12:45 PMमुंबई: 'बिग बॉस 14' से बेघर होने के बाद एक्ट्रेस वित्रा पुनिया अपनी रुटीन लाइफ में व्यस्त हो गई थीं। पवित्रा पुनिया ने कई और प्रोजेक्ट भी साइन किए हैं। हाल ही में उन्होंने 'बालवीर' की शूटिंग शुरु की। लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर ने उन्हें दिल्ली अपने घर लौटने पर मजबूर कर दिया। पवित्रा के पिता हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्रा के पिता कुशल पाल सिंह दिल्ली पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं।
गिरने की वजह से उन्हें चोट आई है। बताया जा रहा है कि पवित्रा के पिता की हालत नाजुक है। ऐसे में एक्ट्रेस शूटिंग बीच में छोड़ आनन-फानन में मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। पवित्रा की मैनेजर ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा-'हां, पवित्रा दिल्ली में हैं। जैसे ही उन्हें पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली, वह जल्द ही मुंबई से दिल्ली रवाना हो गईं।'
इसके अलावा पवित्रा ने भी इंस्टा पर पिता की सलामती के लिए दुआ करने की अपील की। बता दें कि बिग बॉस-14'में हिस्सा लेने वाली पवित्रा शो के शुरुआती एपिसोड में अपने दमदार अंदाज, वहीं बाद में एजाज खान के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में रहीं। पवित्रा पुनिया के इविक्शन से पहले एजाज खान से नेशनल टीवी पर ऐलान किया था कि वो अपने पिता से उन्हें जरूर मिलवाएंगे।