main page

प्रोमो वीडियो में मास्क लगाए जंजीरों में जकड़े नजर आए सलमान खान,3 अक्टूबर को शुरू होगा ग्रेंड प्रीमि

Updated 14 September, 2020 06:14:17 PM

बिग बॉस 14 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है।जी हां बिग बॉस 14 का ग्रेंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को शुरू होगा। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है।

मुंबई. बिग बॉस 14 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है।जी हां बिग बॉस 14 का ग्रेंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को शुरू होगा। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है।

Bollywood Tadka
इस वीडियो में सलमान खान मास्क लगाए जंजीरों में जकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान जंजीरों को तोड़ते हुए कह रहे हैं, "बोरडम होगा चकनाचूर, टेंशन का उड़ेगा फ्यूज, स्ट्रेस का बजेगा बैंड और होपलेसनेस की बजेगी पूंगी, अब सीन पलटेगा, क्योंकि बिग बॉस देगा 2020 को जवाब।" बिग बॉस का यह नया प्रोमो वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इसके अलावा बिग बॉस 14 में नजर आने वाले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा किया गया था। जिसमें एक्ट्रेस नैना सिंह , जैस्मीन भसीन, निशांत संह मल्कान, शगुन पांडे, पवित्रा पुनिया, कुमार जानू, सारा गुरपाल भी सलमान खान के शो में नजर आ सकते हैं। 

 

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

bigg boss 14grand premiere3rd octoberBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...