main page

Bigg Boss 15: नेशनल टीवी पर मायशा- ईशान का Kiss, 1 हफ्ते में ही ऐसी 'इंटिमेसी' देख लोग बोले-भाई इमरान हाशमी की आत्मा आ गई क्या

Updated 11 October, 2021 01:30:05 PM

विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस 15'' पहले ही एपिसोड से ये फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। जहां एक तरफ कंटेस्टेंट की मस्ती और झगड़े फैंस को मजेदार लग रहे हैं।वहीं अब लव बर्ड्स भी चर्चा में आने लगे हैं। बिग बॉस के सीजन में हर साल कई प्रेम कहानियां बनती हैं। जहां कुछ प्रेम कहानियां तो ऐसी भी रहीं जो शो में शुरू हुईं और फिर बाहर आते ही खत्म हो गईं तो वहीं कुछ जोड़ियों ने शो से बाहर आने के बाद भी रिश्ता बनाए रखा। इस सीजन में की भी पहली लव बर्ड्स की जोड़ी सामने आ गई है।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 15' पहले ही एपिसोड से ये फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। जहां एक तरफ कंटेस्टेंट की मस्ती और झगड़े फैंस को मजेदार लग रहे हैं।वहीं अब लव बर्ड्स भी चर्चा में आने लगे हैं। बिग बॉस के सीजन में हर साल कई प्रेम कहानियां बनती हैं।

Bollywood Tadka

जहां कुछ प्रेम कहानियां तो ऐसी भी रहीं जो शो में शुरू हुईं और फिर बाहर आते ही खत्म हो गईं तो वहीं कुछ जोड़ियों ने शो से बाहर आने के बाद भी रिश्ता बनाए रखा। इस सीजन में की भी पहली लव बर्ड्स की जोड़ी सामने आ गई है। 

Bollywood Tadka

इन दिनों बिग बॉस में ईशान सहगल और मीशा अय्यर के बीच प्यार पनप रहा है हालांकि बिग बॉस के अब तक के सीजन में कोई भी जोड़ी इतनी जल्दी एक दूसरे करीब नहीं आई थी ऐसे में फैंस का मानना है कि ये दोनों सिर्फ टीआरपी के लिए ऐसा कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते दिख रहे हैं। दोनों एख ही बैलकमेंट में नजर आए। 1 हफ्ते में दोनों के बीच ऐसी  'इंटिमेसी' देख लोग भड़क गए। 

 

एक यूजर ने लिखा-बिग बॉस 15 क्या आप लव आइलैंड बन चुके हैं। ये दोनों कैसे नजर आ रहे हैं। मेरी मां साथ में टीवी देख रही थीं और इसके सामने आने से मुझे तुरंत चैनल बदलना पड़ा। इस प्रोमो को देखने के बाद से मन खराब हो गया। ऐसे सीन्स मत दिखाओ। एक ने लिखा-'हम ये उल जुलूल चीजें देखने नहीं आए हैं। ये एक पारिवारिक शो है ऐसे में ये सब देखना खराब लगता है। एक हफ्ते के अंदर दोनों इतना क्या करीब आ गए एक दूसरे के।'

Bollywood Tadka

एक ने लिखा, 'लग रहा है ईशान के अंदर इमरान हाशमी की आत्मा आ गई है, भाई ये पारिवारिक शो ही है ना'। 

Bollywood Tadka

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साफ दिख रहा है कि दोनों नाटक रह रहे हैं लेकिन कुछ तो करो। पहले हफ्ते ही ये गंदगी फैलाना जरूरी है'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वहीं मायशा और ईशान की बढ़ती नजदीकियों और सरेआम किस करते देख घरवाले भी उनका खूब मजाक उड़ाते हैं। वहीं जय भानुशाली कैमरे के सामने हाथ जोड़कर कहते हैं, 'शुक्र है 9 महीने का शो नहीं है, वर्ना यहां फैमिली बनाते ये।'

Content Writer: Smita Sharma

Bigg Boss 15Miesha IyerIeshaan SehgaalTejasswi Prakashkaran kundrajay bhanushaliumar riazBollywood NewsLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...