''बिग बॉस 15'' से कई कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गए हैं। घर में रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी। सलमान ने रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी से ऑडियंस को पहले ही रूबरू करवा दिया है। अब राखी की बारी है। राखी अकेली नहीं बल्कि पति रितेश के साथ एंट्री करेंगी। मेकर्स ने उस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है।
25 Nov, 2021 03:58 PM मुंबई. 'बिग बॉस 15' से कई कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गए हैं। घर में रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी। सलमान ने रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी से ऑडियंस को पहले ही रूबरू करवा दिया है। अब राखी की बारी है। राखी अकेली नहीं बल्कि पति रितेश के साथ एंट्री करेंगी। मेकर्स ने उस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है।
प्रोमो वीडियो में राखी रेड शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। राखी ने मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ है। राखी एक शख्स से बात करती हुई दिखाई दे रही है लेकिन उस शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन राखी उसे अपना पति रितेश बता रही हैं। ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें राखी की जब से शादी हुई है, तब से उनके पति रितेश को लेकर चर्चा होती रही है। लेकिन रितेश का चेहरा अभी तक किसी के सामने नहीं आया है। लोगों का मानना है कि राखी की शादी नहीं हुई है वह झूठ बोल रही है। अब अगर राखी की बात सही हुई तो उन सभी के मुंह बंद हो जाएंगे जो ऐसी बातें करते रहे हैं।