main page

बिग बॉस पर लगा लव जिहाद फ़ैलाने का आरोप, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है ये हैशटैग

Updated 06 October, 2019 03:30:45 PM

बिग बॉस सीजन 13 को 29 सितंबर, 2019 को लॉन्च किया गया था और 1 दिन के बाद से ही यह ड्रामा और कंट्रोवर्सी से जुड़ गया। सबसे पहला विवाद शो के इस नियम से खड़ा हुआ कि सभी लड़कियों को अपने बैड उन पुरुषों के साथ शेयर करने होंगे, जिनको वो जानती नहीं हैं। इस नियम की वजह से शो को अश्लील कहा गया।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बिग बॉस सीजन 13 को 29 सितंबर, 2019 को लॉन्च किया गया था और 1 दिन के बाद से ही यह ड्रामा और कंट्रोवर्सी से जुड़ गया। सबसे पहला विवाद शो के इस नियम से खड़ा हुआ कि सभी लड़कियों को अपने बैड उन पुरुषों के साथ शेयर करने होंगे, जिनको वो जानती नहीं हैं। इस नियम की वजह से शो को अश्लील कहा गया। 

 

यहां तक ​​कि शो में दिए जा रहे टास्क भी ठीक नहीं दिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह हिंदू संस्कृति के खिलाफ है?

 

इन सब के बाद भी विवाद ख़त्म होते नहीं दिख रहे हैं। इस शो के कारण ट्विटर पर हैशटैग "जिहाद फैलाता बिगबॉस" ट्रेंड करने लगा है। लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यहां तक ​​कि शो को होस्ट करने वाले सलमान खान भी सवालों के घेरे में आ गए हैं।

 

शो के साथ मुख्य समस्याओं में से एक यह है कि कश्मीर के एक मुस्लिम कंटेस्टेंट को एक ब्राह्मण लड़की के साथ बैड शेयर करने के लिए कहा जा रहा है और ट्विटर यूजर्स के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से जेहाद को बढ़ावा देना है।

Edited By: Akash sikarwar

Bigg Boss 13Salman KhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...