main page

63 की उम्र में बिग बाॅस फेम स्वामी ओम का निधन, आखिरी वक्त में शरीर का हुआ बुरा हाल

Updated 03 February, 2021 01:43:26 PM

विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस'' के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का 63 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने निवास NCR के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली है। स्वामी ओम के निधन की पुष्टि उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने एक वेबसाइट से बात करते हुए दी। उन्होंने बातचीत में बताया क

मुंबई:  विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का 63 की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने निवास NCR के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली है। स्वामी ओम के निधन की पुष्टि उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने एक वेबसाइट से बात करते हुए दी। उन्होंने बातचीत में बताया कि स्वामी ओम को पैरालेसिस हुआ था जिसके बाद उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी।

Bollywood Tadka

उनका आधा शरीर पैरालेसिस का शिकार हो गया था। खबरें हैं कि स्वामी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और करीब तीन महीने पहले कोरोना पाॅजिटिव भी पाए गए थे। हालांकि वह कोरोना से तो ठीक हो गए थे लेकिन कमजोरी की वजह से उन्हें चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज निगम बोध घाट, दिल्ली में किया जाएगा।


Bollywood Tadka

बिग बाॅस 10 में नजर आए थे स्वामी ओम

स्वामी ओम बिग बाॅस 10 में नजर आए थे। बाबा स्वामी ओम ने इस सीजन खूब विवाद खड़े किए थे। अपनी बचकानी और घटिया बातों से स्वामी ओम ने सभी घरवालों की नाक में दम कर दिया था। लड़कियों के लिए अपमान जनक बातें कर सारी हदें पार कर दी थीं। इतना ही नहीं एक टास्क के दौरान स्वामी ओम ने बानी जे पर अपनी पेशाब तक फेंक दी थी। इसके बाद सलमान ने फटकार लगाकर घर से निकाल दिया था। घर से निकलने के बाद भी स्वामी ओम ने कई विवादित बयान दिए थे। 

Bollywood Tadka

 

विवादों के गहरा नाता

बता दें कि स्वामी ओम का विवादों के गहरा नाता रहा है। साल 2017 में निजता जैसे गंभीर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त 2017 को बिग बॉस से चर्चित हुए स्वामी ओम पर सुप्रीम कोर्ट ने दस लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया था। दरअसल, स्वामी ओम ने याचिका में कहा था कि हाई कोर्ट और सुप्रीम में जजो की नियुक्ति करते समय CJI से सिफारिश क्यों ली जाती है? इसी पर CJI खेहर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच के सामने ये केस आया तो कोर्ट ने कहा कि ये पब्लिसिटी स्टंट है। इस मामले में बीते साल कोर्ट ने उन्हें जुर्माने के 10 लाख की जगह 8 हफ्ते में 5 लाख रुपए जमा करवाने कहा था।


 

: Smita Sharma

bigg bossex contestantswami ompasses awayLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...