main page

'बिग बॉस' फेम हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया आर्मी के अपमान का आरोप

Updated 02 June, 2020 08:04:48 AM

टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। बिग बाॅस 13 के कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ यानि विकास पाठक ने एकता और उनकी मां के खिलाफ  खार पुलिस स्टेशनमें मुकद्दमा दर्ज करवाया है।

मुंबई: टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। बिग बाॅस 13 के कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ यानि विकास पाठक ने एकता और उनकी मां के खिलाफ  खार पुलिस स्टेशनमें मुकद्दमा दर्ज करवाया है।

Bollywood Tadka

यह शिकायत एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ सेना और राष्ट्रीय चिन्ह के अपमान के लिए कराई गई है। इस बात की जानकारी खुद हिन्दुस्तानी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर दी। इस वीडियो में हिन्दुस्तानी भाऊ ने बताया कि उन्होंने एकता कपूरके ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' को लेकर यह पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।

Bollywood Tadka

यह एडल्ट सीरीज है और हिंदुस्तानी भाऊ ने पूरा विवरण दिया है कि उन्हें किस बात को लेकर आपत्ति है। इसके अलावा उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिन्दुस्तानी भाऊ कह रहे हैं कि आज मैने जानी-मानी हस्ती एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर देश में रहकर देश का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रही हैं, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और शोभा कपूर अपनी वेबसीरिज के जरिए देश के जवानों और उनकी पत्नियों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे कि देश की गरिमा के खिलाफ और निंदनीय बताया।

 

 

इसके साथ ही हिन्दुस्तानी भाऊ ने कहा कि देखते हैं आगे क्या होता है-'वेट एंड वॉच'। अपने पोस्ट में हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और शोभा कपूर को एंटी नैशनल तक कह दिया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा-'एकता कपूर के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज। हमारी भारतीय सैना, राष्ट्रीय प्रतीक, कर्नल टैग का अनादार करने और हमारे देश को बदनाम करने के लिए मेरे द्वारा राष्ट्र विरोधी लोगों एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ आज पुलिस शिकायत दर्ज की गई।'

Bollywood Tadka

 

बता दें कि इससे पहले 31 मई को भी हिन्दुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। अपने पोस्ट में उन्होने लिखा था -'कल बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। हमारे बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा उसको बेनकाब करने वाला हूं। कल उसके खिलाफ FIR करने वाला हूं।उसका नाम कल मोर्निंग में सबको बता दूंगा। अब पहले पने देश के गद्दारों को साफ करना है। जय हिंद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hindustani Bhau (@hindustanibhau) on Jun 1, 2020 at 2:06am PDT

: Smita Sharma

bigg boss famehindustani bhaufilespolice complaintagainstekta kapoorShobha KapoorBollywoodBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...