main page

पहाड़..प्यार और परिवार: भागदौड़ भरी जिंदगी को छोड़ अपने होमटाउन पहुंची रूबीना, परिवार संग की खूबसूरत वादियों की सैर

Updated 21 April, 2022 12:50:06 PM

जिंदगी में कुछ चीजें जब छूटती चली जाती हैं तो उसे फिर से वापस पाना मुश्किल होता है। मायनगरी की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना उलझ जाता है कि उसे खुद के साथ और अपनों संग समय बिताने का वक्त नहीं मिलता। जहां एक आम इंसान अपनी लाइफ को लग्जीरियस बनाने के लिए दिन भर मेहनत करता है। वहीं दूसरी तरफ स्टार्

मुंबई: जिंदगी में कुछ चीजें जब छूटती चली जाती हैं तो उसे फिर से वापस पाना मुश्किल होता है। मायनगरी की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना उलझ जाता है कि उसे खुद के साथ और अपनों संग समय बिताने का वक्त नहीं मिलता। जहां एक आम इंसान अपनी लाइफ को लग्जीरियस बनाने के लिए दिन भर मेहनत करता है। वहीं दूसरी तरफ स्टार्स अपनी लग्जीरियस लाइफ को और भी ज्यादा अच्छा बनाने के लिए मेहनत करते हैं।

Bollywood Tadka

इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो अपने होमटाउन को छोड़ अपने सपनों को पूरा करने के लिए सपनों की नगरी में पहुंची। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रूबीना दिलाइक का नाम भी शामिल है। वैसे तो रूबीना अक्सर ही फैमिली संग किसी ना किसी जगह ट्रिप पर निकल जाती हैं।

Bollywood Tadka

वहीं अब रूबीना भागदौड़ भरी जिंदगी को छोड़ अपने होमटाउन पहुंची। हिमाचल की खूबसूरत वादियों में पहुंच रूबीना का चेहरा खिल उठा। उन्होंने इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों में रूबीना दिलाइक का अंदाज देखने लायक है। एक तस्वीर में रूबीना एक्ट्रेस मम्मी और बहन के साथ पोज देती दिखाई दीं।

Bollywood Tadka

 पहाड़ की खूबसूरत वादियों में पहुंच रूबीना ने वहां लगे फूलों को भी तोड़ा। अपनी एक तस्वीर में एक्ट्रेस हाथों में ढेर सारे फूल लेकर पोज देती नजर आईं।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों के साथ रूबीना ने लिखा-पहाड़,प्यार और परिवार। फैंस रूबीना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो रुबीना जल्द ही फिल्म अर्ध में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ हितेन तेजवानी और राजपाल यादव हैं। इससे पहले उन्होंने कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'शक्ति... अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही थीं। शो में उन्होंने किन्नर बहू का किरदार निभाया था जो लोगों को काफी पसंद आया।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: Smita Sharma

Bigg BossRubina Dilaikmountain lifefamilyBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...