''बिग बॉस 13'' में एंट्री लेने से पहले पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल को बहुत कम लोग जानते थे। शहनाज की पाॅपुलैरिटी सिर्फ पंजाब तक सीमित थी और फैन्स भी उन्हें ''पंजाब की कैटरीना कैफ'' बुलाते थे। लेकिन आज वह सबके दिलों की जान हैं। शहनाज गिल को जबरदस्त फैन फाॅलिंग मिली और समय के साथ-साथ ये पाॅपुलैरिटी बढ़ती ही गईं। शहनाज के इंस्टा पर 6.6 मिलियन फाॅलोवर्स हैं।
11 Jan, 2021 09:35 AMमुंबई: 'बिग बॉस 13' में एंट्री लेने से पहले पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल को बहुत कम लोग जानते थे। शहनाज की पाॅपुलैरिटी सिर्फ पंजाब तक सीमित थी और फैन्स भी उन्हें 'पंजाब की कैटरीना कैफ' बुलाते थे। लेकिन आज वह सबके दिलों की जान हैं। शहनाज गिल को जबरदस्त फैन फाॅलिंग मिली और समय के साथ-साथ ये पाॅपुलैरिटी बढ़ती ही गईं। शहनाज के इंस्टा पर 6.6 मिलियन फाॅलोवर्स हैं।
वहीं अब शहनाज के नाम एक और सम्मान जुड़ गया है। ये सम्मन पाकर शहनाज की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। दरअसल शहनाज गिल को यूट्यूब की तरफ से सिल्वर प्ले बटन मिला है। सिल्वर प्ले बटन मिलने की खुशी में शहनाज ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शहनाज ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और डेनिम में स्टनिंग लुक में दिख रही हैं।
ओपन हेयर्स और पिंक लिप्सटिक शहनाज के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। शहनाज तस्वीरों में यूट्यूब की तरफ से मिले सिल्वर प्ले बटन के साथ जमकर पोज दे रही हैं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को साथ पसंद कर रहे हैं। इसके साथ वे शहनाज को बधाई भी दे रहे हैं।
काम की बात करें तो कुछ समय पहले शहनाज का सिद्धार्थ शुक्ला संग गाना 'शोना-शोना' रिलीज हुआ था। इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। वहीं अब शहनाज एक बार फिर सिद्धार्थ के साथ नए म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। ये साॅन्ग वेलनाइन से रिलेटिड होगा। हाल ही में शहनाज सिद्धार्थ संग गोवा में इस साॅन्ग की शूटिंग खत्म कर लौटी हैं।
इस म्यूजिक वीडियो को बाॅलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल अपनी आवाज देंगी। भूला दूंगा, शोना-शोना के बाद ये सिडनाज का एक-साथ तीसरा म्यूजिक वीडियो है। इसके अलावा शहनाज कह गई साॅरी, कुर्ता पजामा,वादा रहा जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।