main page

अंदर से कुछ एेसा दिखता है बिग बाॅस 12 का घर, प्रीमियर से पहले तस्वीरें आईं सामने

Updated 14 September, 2018 04:50:50 PM

रियलिटी शो ''बिग बॉस 12'' इसी महीने यानि 16 सितंबर को अॉनएयर होने वाला है। इस बार ये शो पहले से ज्यादा मजेदार होने वाला है, क्योंकि इस बार शो में जोड़ियां धमाल मचाएंगी।

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' इसी महीने यानि 16 सितंबर को अॉनएयर होने वाला है। इस बार ये शो पहले से ज्यादा मजेदार होने वाला है, क्योंकि इस बार शो में जोड़ियां धमाल मचाएंगी। इस बार शो में कई बदलाव किए गए है। हमेशा की तरह शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे।

 

Bollywood Tadka

 

 शो के प्रीमियर से पहले एक वीडियो और कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें दिखाया गया है कि 12वें सीजन में बिग बॉस का घर अंदर से कैसा है?  इन तस्वीरों को '' बिग बाॅस द खबरी'' ने शेयर किया है।

 

Bollywood Tadka

 

 

वहीं वीडियो की बात करें तो इसमें घर के अंदर का माहौल दिखाया गया है। जेल से लेकर घर के लिविंग एरिया तक नीले रंग को ध्यान में रखकर डेकोरेशन की गई है। इसके अलावा हर बार की ही तरह घर के अंदर एक स्विमिंग पूल भी है। 

 

Bollywood Tadka

 

शो में विचित्र जोड़ियां कॉन्सेप्ट रखा गया है. ये जोड़ियां किसी भी रिश्ते की हो सकती हैं।कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष पहली सेलेब्रिटी जोड़ी होंगी।  भजन सम्राट अनूप जलोटा भी शो का हिस्सा होंगे।

 

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा दीपिका कक्कड़, देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, मिलिंद सोमन-अंकिता कोंवर, परम सिंह, सृष्टि रोडे, सुबुही जोशी, शालीन भनोट, विभा छ‍िब्बड़, स्टारलेट एम रोज, पम्मी आंटी के नाम भी शामिल है।  
 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

 

Bollywood Tadka

 

 

: Neha

bigg boss12houseinsidepicturesleaked

loading...