main page

'बिग बाॅस' फेम हिंदुस्तानी भाऊ गिरफ्तार,जानिए क्या है पूरा मामला

Updated 08 May, 2021 02:57:01 PM

बिग बाॅस 13 फेम हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन कर रहे थे।हिंदुस्तानी भाऊ यहां 12वी कक्षा क

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों की मानें तो हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन 12वीं कक्षा के बच्चों कि परीक्षा को रद्द करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

Bollywood Tadka

इसके साथ ही उनकी मांग थी की सरकार को बच्चों की स्कूल की फीस भी माफ कर देनी चाहिए। इस दौरान का एक वीडियो पैपरजादी विरल ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। 

Bollywood Tadka

हिंदुस्तानी भाऊ के गिरफ्तारी की वजह मुंबई के लाॅकडाउन को भी माना जा रहा है। दरअसल, कोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में काफी देखने को मिल रहा है। कोरोना के कहर को रोकने के लिए मुंबई में लाॅकडाउन लगाया है। ऐसे में हो सकता है कि कोरोना गाइडलेंस की धज्जियां उड़ाने को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया हो। 

Bollywood Tadka

बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ अक्सर अपने बयानों, ट्वीट्स और  वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं।विवादित ट्वीट्स की वजह से हिंदुस्तानी भाऊ का ट्विट अकाउंट भी संस्पेंड हो चुका है। 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Bigg Boss13hindustani bhauarrestedLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...