विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस 13'' अपने दूसरे पड़ाव पर पहुंच चुका है। जब से ये शो दूसरे पड़ाव पर आया है तब से ही बिग बाॅस के घर में एक के बाद एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही हैं। बीते एपिसोड में एक बार फिर से घर में 2 पुराने और एक नए सदस्य की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं।
04 Dec, 2019 01:05 PMमुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' अपने दूसरे पड़ाव पर पहुंच चुका है। जब से ये शो दूसरे पड़ाव पर आया है तब से ही बिग बाॅस के घर में एक के बाद एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही हैं। बीते एपिसोड में एक बार फिर से घर में 2 पुराने और एक नए सदस्य की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं।
लास्ट एपिसोड में दिखाया गया कि घर में शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। मधुरिमा बेशक बिग बॉस होउस में अभी आइ हों मगर, उनके आने के चर्चे तब से हो रहे हैं जब से विशाल आदित्य सिंह वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आए थे।
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली का गहरा नाता है। विशाल से अफेयर के अलावा भी मधुरिमा तुली की अपनी आइडिंटिटी है। मधुरिमा टीवी स्क्रीन का जानामाना चेहरा हैं। हम इस पैकेट में आपको मधुरिमा की जिंदगी के कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट बताने जा रहे हैं।
18 अगस्त 1987 में देहरादून में जन्मीं मधुरिमा तुली बचपन सेही टॉमबॉय एटीट्यूट में रहती थी। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी देहरादून के मार्शेल स्कूल से की है। मधुरिमा काॅलेज टाइम में मिस देहरादून का खिताब जीत चुकी हैं।
कर चुकी हैं अक्षय संग काम
मधुरिमा के करियर की बात करें तो उन्होंने स्टारप्लस के टीवी सीरियल कस्तूरी से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस सीरियल में उनका छोटा-सा रोल था। वह एकता कपूर की शो परिचय में समीर सोनी के साथ नजर आई थीं। यह बहुत ही फेमस शो था। इसके अलावा वह रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 3 में भी नजर आई थीं।
इतना ही नहीं मधुरिमा बहुत सारी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मधुरिमा ने फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में अवनी, 'बेबी' अक्षय कुमार की वाइफ अंजली सिंह राजपूत का किरदार निभाया था। मधुरिमा आखिरी बार फिल्म नाम शबाना में नजर आईं थीं।
इंटरनेशनल प्रोजैक्ट
वह 2017 के अंतर्राष्ट्रीय ऐतिहासिक नाटक-'द ब्लैक प्रिंस' का हिस्सा थीं। उन्हें भारत की अंतिम सिख रानी-महारानी जिंदा के रूप में देखा गया। जबकि शबाना आज़मी ने चरित्र निभाया, मधुरिमा ने छोटी भूमिका निभाई।
नच बलिए 9 में किया एक्स बाॅयफ्रेंड संग पार्टिसिपेट
बिग बाॅस में आने से पहले मधुरिमा और विशाल नच बलिए 9 में नजर आए थे। इस शो में भी उनके काफी झगड़े देखने को मिले थे। शो के जज ने उन्हें कबीर सिंह की जो़ड़ी का टैग दिय़या थे। विशाल और मधुरिमा इस शो में तीसरे नंबर पर आए थे।खैर अब मधुरिमा बिग बॉस हाउस के अंदर हैं और यहां उनके एक्स बॉयफ्रेंड विशाल भी मौजूद है। घर के अंदर आते ही मधुरिमा ने विशाल को चैलेंज कर दिया है कि वह यहां खेलने आई हैं और वह अब उन्हें खेलते हुए देखें। वहीं विशाल शो की कंटेस्टेंट शहनाज से कहते हैं कि वह आझ भी मधुरिमा से प्यार करते हैं। तो अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मधुरिमा और विशाल के बीच एक बार फिर से प्यार की शुरुआत होती है या फिर नच बलिए की तरह यहां दोनों के बीच झगड़े होते हैं।