लॉस एंजिल्स में शनिवार रात 11वें LACMA Art + Film Gala का आयोजन किया गया, जहां कई हॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बिली एलीश और जेसी रदरफोर्ड ने बटोरीं। दोनों नाइट सूट पहन और कंबल ओढ़कर इवेंट में पहुंच गए। दोनों का ये अंदाज लोगों का खूब ध्यान खींचता नजर आया। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
06 Nov, 2022 01:37 PMबॉलीवुड तड़का टीम. लॉस एंजिल्स में शनिवार रात 11वें LACMA Art + Film Gala का आयोजन किया गया, जहां कई हॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बिली एलीश और जेसी रदरफोर्ड ने बटोरीं। दोनों नाइट सूट पहन और कंबल ओढ़कर इवेंट में पहुंच गए। दोनों का ये अंदाज लोगों का खूब ध्यान खींचता नजर आया। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
दरअसल, 20 साल की बिली और 31 साल के रुमर्ड बॉयफ्रेंड जेसी ने पहली बार LACMA Art + Film Gala में शिरकत की।
अपनी अपीयरेंस को खास बनाने के लिए दोनों ने ये अंदाज अपनाया।
इस दौरान दोनों एक जैसा नाइट सूट पहने और ऊपर से एक बड़ा सा कंबल ओढ़े नजर आए। जहां बिली स्लिप ड्रेस में नजर आई तो वहीं जेसी ने पायजामा और नाइट शर्ट पहनी। रेड कार्पेट पर कपल ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज दिए।
बता दें, इससे पहले बिली एलीश और जेसी रदरफोर्ड हैलोवीन पार्टी में भी एक साथ पहुंचे थे। उस वक्त भी दोनों ने खूब लाइमलाइट चुराई थी।