बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बाद एक खुशखबरी सामने आई रही हैं। जहां कुछ समय पहले ही कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने अपनी दूसरी प्रेग्रेंसी अनाउंस की। वहीं अब इस लिस्ट में एक और कपल का नाम जुड़ गया है। ये कपल और कोई नहीं बल्कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हैं। कपल शादी के 6 साल बाद पहली बार पेरेंट्स
16 Aug, 2022 12:36 PMमुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बाद एक खुशखबरी सामने आई रही हैं। जहां कुछ समय पहले ही कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने अपनी दूसरी प्रेग्रेंसी अनाउंस की। वहीं अब इस लिस्ट में एक और कपल का नाम जुड़ गया है। ये कपल और कोई नहीं बल्कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हैं। कपल शादी के 6 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहा है।

यूं तो बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर कुछ दिन पहले ही सामने आई थी लेकिन अब उन्होंने खुद इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर कर दिया है। बिपाशा ने बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। पहली तस्वीर में बिपाशा और करण आंखें बंद किए बेहद कोजी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में बिपाशा ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा है।

वहीं दूसरी तस्वीर में करण बिपाशा के बेबी बंप पर किस कर रहे हैं। लुक की बात करें तो बिपाशा व्हाइट शर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के बटन ओपन कर बिपाशा बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। वहीं करण व्हाइट शर्ट में दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर कर बिपाशा ने लिखा-'एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाना। हमने इस जीवन को व्यक्तिगत रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे।सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार, देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था… इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे। हमारे प्यार से प्रकट एक रचना, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारे उल्लास में शामिल होगा।'

'आपके बिना शर्त प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद, जैसा कि वे हैं और हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन, हमारे बच्चे को प्रकट करने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा'

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु 2015 में हॉरर फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। नए साल का जश्न मनाने के लिए वे दोनों कोह समुई गए थे जहां करण ने अपनी लेडीलव को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में अप्रैल के महीने में शादी की थी। कपल की शादी को 6 साल पूरे गए हैं। कुछ पहले ही बिपाशा और करण ने शादी की 6वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी।