main page

एक बार फिर बिपाशा ने बोल्ड तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई फैंस की गर्मी, मालदीव बीच पर वाइफ संग रोमांटिक हुए करण सिंह ग्रोवर

Updated 27 February, 2021 12:40:45 PM

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों मालदीव में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक वेकेशन पर हैं। एक्ट्रेस वहां एंजॉय करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं और सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा रही हैं। इस बार बिपाशा के साथ-साथ उनके पति ने भी एक्ट्रेस संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए करण सिंह ने लिखा-मंकी लव। इस वीडियो में कपल के बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। करण बिपाशा के कंधे पर लिपट

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों मालदीव में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक वेकेशन पर हैं। एक्ट्रेस वहां एंजॉय करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं और सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा रही हैं। इस बार बिपाशा के साथ-साथ उनके पति ने भी एक्ट्रेस संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है। 

Bollywood Tadka


वीडियो को शेयर करते हुए करण सिंह ने लिखा-मंकी लव। इस वीडियो में कपल के बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। करण बिपाशा के कंधे पर लिपटकर उनके चेहरे के साथ छेड़खानिया कर रहे हैं और एक्ट्रेस इन दौरान खूब हंस रही हैं।

 

इसके अलावा भी करण ने बिपाशा संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


वहीं बिपाशा भी लगातार मालदीव से अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर हॉटनेस का तड़का लगा रही हैं। समुद्र किनारे शॉर्ट्स में एक्ट्रेस का कभी लेटकर तो कभी खडे होकर सेक्सी पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka


इसके अलावा उन्होंने समुद्र के बीच बोट पर डांस करते हुए का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो अपने पति के साथ ये लड़की पागल है पर डांस करती दिख रही है।

वहीं एक और वीडियो में बिपाशा शीप पर खड़ी समुद्री लहरों के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
बता दें, बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मालदीव में पहुंची थी। जहां दोनों जमकर एंजॉय कर रहे हैं। वायरल तस्वीरों में कपल की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।

 

 

Content Writer: suman prajapati

bipasha basukaran singh groverenjoysromantic vacationmaldivesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...