एक्ट्रेस बिपाशा बसु फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर भी लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस 7 जनवरी को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने इस खास दिन पर बिपाशा काफी खुश हैं और इसे उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को लाइक करते हुए उन्होंने बर्थडे खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।
07 Jan, 2022 12:07 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर भी लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस 7 जनवरी को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने इस खास दिन पर बिपाशा काफी खुश हैं और इसे उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को लाइक करते हुए उन्होंने बर्थडे खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बिपाशा बसु ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो पति करण के साथ एक नहीं बल्कि दो-दो केक काटती नजर आ रही हैं। इस मौके पर उनके घर को भी खूब डेकोरेट किया गया है। पति संग केक काटती हुईं बिपाशा काफी खुश नजर आ रही हैं और इस दौरान कपल रोमांटिक होता भी दिख रहा है।
इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'ये मेरा बर्थडे है (It’s my Birthday).'
इसके अलावा भी बिपाशा ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कई सारे बैलून्स के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं।
फैंस उनके इन वीडियोज को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।
काम की बात करें तो जॉन अब्राहम की फिल्म 'जिस्म' से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली बिपाशा बसु को आखिरी बार फिल्म अलोन (Alone) में देखा गया था। फिल्मों में एक्ट्रेस के हर किरदार को फैंस ने खूब प्यार दिया है।