main page

Video: मां बनने के 6 महीने बाद Bipasha Basu ने किया इंटेस वर्कआउट, कहा ‘मां कभी हारती नहीं’

Updated 27 May, 2023 11:12:28 AM

बिपाशा का एक एनर्जी से भरपूर वीडियो सामने आया है। जिसमें वो जिम में काफी इंटेस वर्कआउट करती नजर आ रहीं हैं।

मुबई। बिपाशा को लोग उनके टैलेंट और फिटनेस के लिए जानते हैं। वे इंडस्ट्री की मॉस्ट फिट एक्ट्रेसेस में से एक रहीं हैं। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से बिपाशा का वजन भी बढ़ गया था जो की नेचुरल है।

इसी के साथ अब बिपाशा बसु का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। जिसमें वो जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। 26 मई, 2023 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक बेटी की मां बिपाशा को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर को जन्म देने के छह महीने बाद जिम में पसीना बहाते देखा जा सकता है। बेंच प्रेस एक्सरसाइज करने और लेग स्ट्रेचिंग से लेकर वेट उठाने तक, बिपाशा शेप में वापस आने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

इस पोस्ट के साथ बिपाशा ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'मां कभी हारती नहीं, एक स्क्रैच के बाद मेरा और स्ट्रॉन्गर वर्जन।' बता दें बिपाशा आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थी। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद से ही एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर हैं। ऐसे में उनके फैंस चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द काम पर लौटें और एक बार फिर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीते। 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

VideomotherBipasha Basuintense workoutgym

loading...