बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवरअपने पहले बेबी के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। 29 अक्टूबर 2022 को भी बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा पति करण के साथ हाॅस्पिटल में नजर आ रही हैं।
30 Oct, 2022 12:54 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवरअपने पहले बेबी के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

29 अक्टूबर 2022 को भी बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा पति करण के साथ हाॅस्पिटल में नजर आ रही हैं।

एक तस्वीर में जहां बिपाशा एक्ट्रेस आलिया भट्ट के ब्रांड 'एड-ए-मम्मा' के मैटरनिटी वियर में क्यूट लग रही थीं।वहीं दूसरी तस्वीर में करण उनके गालों पर प्यार से किस करते नजर आए।

इससे पहले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने बच्चे के स्वागत से पहले बेबी शॉवर सेरेमनी का जश्न मनाया था जिसमें उनके अपने परिवार वाले और कुछ खास दोस्तों ने शिरकत की थी।

बता दें कि बिपाशा और करण की मुलाकात साल 2015 की फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी और उन्होंने अप्रैल 2016 में बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी कर ली थी। अब कपल शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा है।