main page

धूमधाम से हुई बिपाशा बसु की 'शाध सेरमनी',बनारसी साड़ी में खूबसूरत दिखीं 'मिसेज ग्रोवर', Mom To Be एक्ट्रेस ने लिया फेवरेट खाने का मजा

Updated 09 September, 2022 10:11:27 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत पलों से गुजर रही हैं। बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। वह आए दिन बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बिपाशा बसु की 'शाध (Shaadh)  सेरमनी' हुई जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। 'शाध सेरेमनी' एक बंगाली अनुष्ठान है जो गर्भवती महिलाओं के लिए उनके परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों द्वारा होस्ट किया जाता है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत पलों से गुजर रही हैं। बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। वह आए दिन बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बिपाशा बसु की 'शाध (Shaadh)  सेरमनी' हुई जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। 'शाध सेरेमनी' एक बंगाली अनुष्ठान है जो गर्भवती महिलाओं के लिए उनके परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों द्वारा होस्ट किया जाता है।

Bollywood Tadka

इसके बेबी शावर या गोद भराई भी कहा जाता है। शाध आमतौर पर एक महिला की गर्भावस्था के पांचवें या सातवें महीने में होस्ट किया जाता है।

Bollywood Tadka

इस सेरेमनी पर माॅम टू बी पर को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया जाता है और साथ ही उनके पसंदीदा भोजन के साथ लाड-प्यार लुटाया जाता है। यह समारोह भारतीय परंपराओं में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 

Bollywood Tadka

बिपाशा की 'शाध सेरमनी' की बात करें तो इस खास दिन के लिए बिपाशा ने ट्रेडिशनल आउटफिट को चुना। प्रेग्नेंट बिपाशा बसु पिंक कलर की बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी में वह अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। साड़ी के साथ बिपाशा ने गोल्ड की ज्वेलरी पेयर की है।

Bollywood Tadka

मांग में सिंदूर, मिनिमल मेकअप बिपाशा के लुक को परफेक्ट बना रहा है। इस पारंपरिक लुक में बिपाशा बसु बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो उन्हें और भी आकर्षक बना रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

 तस्वीरों में बिपाशा को पति करण संग नजर आ रही हैं जबकि उन्होंने अपनी मां के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा- मैं आप जैसी मां बनना चाहती हूं। लव यू मां। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

इसी के साथ बिपाशा ने एक छोटी वीडियो क्लिप भी शेयर की है जिसमें वह रसम के अनुसार से खाना खाती नजर आ रही हैं।बिपाशा की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

गौरतलब है कि बिपाशा ने 16 अगस्त, 2022 को अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थीं। उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर बताया था कि वे पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Bipasha BasuBeautiful LookPink SareeShaadh CeremonyKaran Singh GroverBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood CelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment News

loading...