main page

शादी से पहले बिपाशा के रहे 6 अफेयर्स, जॉन अब्राहम से करना चाहती थीं शादी

Updated 07 January, 2019 11:43:17 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को 40 साल की हो जाएंगी। इन दिनों वह अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वह आए दिन पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बताया जा रहा है कि बिपाशा पति करण के साथ आस्ट्रेलिया में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को 40 साल की हो जाएंगी। इन दिनों वह अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वह आए दिन पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बताया जा रहा है कि बिपाशा पति करण के साथ आस्ट्रेलिया में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इस बात की जानकारी खुद बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा बिपाशा अपने लवअफेयर्स को लेकर चर्चा में रहीं। करण से शादी के पहले उनके 6 एक्टर्स के साथ अफेयर सुर्खियों में रहे थे।  

Bollywood Tadka


1. मिलिंद सोमन 

बिपाशा 13 साल बड़े मिलिंद को मॉडलिंग के दिनों में डेट कर चुकी हैं। बताया जाता है कि मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान इनकी दोस्ती हुई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि जल्द ही ये कपल अलग हो गया। हालांकि मिलिंद अब 26 साल छोटी अंकिता कोंवर के साथ शादी कर चुके हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। 

Bollywood Tadka

2. डिनो मोरिया

फिल्म 'राज' में उनके को-स्टार रहे डिनो मोरिया के साथ भी बिपाशा के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन बाद में उनकी राहें जुदा हो गईं। 

Bollywood Tadka

3. जॉन अब्राहम 

बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल में से एक जॉन और बिपाशा का अफेयर लंबे समय तक चला। दोनों 9 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इनके रिश्ते को देखते हुए सभी को उम्मीद थी कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन ऐसा ना हो सका और दोनों ने ही अपने रास्ते अलग कर लिए। 

Bollywood Tadka

4. राणा दग्गुबती

साउथ एक्टर राणा दग्गुबती के साथ बिपाशा बसु की काफी नजदीकियां रहीं। दरअसल, बिपाशा और राणा ने 2011 में 'दम मारो दम' में एक साथ काम किया। लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला।

Bollywood Tadka


5. सैफ अली खान 

पटौदी खानदान के नवाब सैफ से भी बिपाशा का नाम जुड़ा।  खबरें थी कि फिल्म 'रेस-2' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। हालांकि अक्टूबर 2012 में उन्होंने करीना से दूसरी शादी कर ली और ये खबरें इसी के साथ थम गईं।

Bollywood Tadka

6. हरमन बावेजा

इन स्टार्स के बाद बिपाशा की जिंदगी में आए हरमन बावेजा। दोनों का लव अफेयर सगाई तक भी पहुंच गया था लेकिन महज 6 महीने बाद ही ये कपल अलग हो गया। दोनों ब्रेकअप कर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

Bollywood Tadka

7. करण सिंह ग्रोवर 

30 अप्रैल 2016 को 3 साल छोटे बॉयफ्रेंड करण के साथ शादी के बंधन में बंधी बिपाशा का ये 7वां अफेयर था। दोनों ने हॉरर फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था जिसके बाद दोनों के अफेयर चर्चाएं जोरों पर होने लगी। बिपाशा इन दिनों करण के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का खूब एंजॉय कर रही हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि यह रिश्ता कहां तक जाता है।

: Neha

bipasha basu actressbipasha basu moviesbipasha basu birth datebipasha basu picsbipasha basu news in hindibipasha basu dietbipasha basu debutbipasha basu debut filmbipasha basu fitnessBipasha Basu will be doing something on her birthday

loading...