इंडस्ट्री के हाॅट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस ट्रिप की तस्वीरें कपल आए दिन अपने इंस्टा पर शेयर करता रहता है। हाल ही में बिपाशा ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
25 Feb, 2020 02:03 PMमुंबई: इंडस्ट्री के हाॅट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस ट्रिप की तस्वीरें कपल आए दिन अपने इंस्टा पर शेयर करता रहता है। हाल ही में बिपाशा ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
सामने आईं इन तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में बिपाशा पति संग समंदर में मस्ती करती दिख रही हैं।
एक तस्वीर में कपल लिपलाॅक करता दिख रहा है। कपल की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस बिपाशा और करण की हाॅट कैमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं।
बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थीं।
काम की बात करें तो बिपाशा इन दिनों फिल्मी इंड्स्ट्री से दूर हैं। बिपाशा को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। बिपाशा ने 'राज', 'जिस्म' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
वहीं करण की बात करें तो वह कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्हें आखिरी बार स्टार प्लस के सीरियल कसौटी जिंदगी के देखा गया था।