बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। बिपाशा को अक्सर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है। वैसे, बिपाशा भले ही कुछ समय से पर्दे से दूर हों, लेकिन पति संग वह अक्सर रेस्टोरेंट के बाहर या फॉरेन में वेकेशन एंजॉय करती नजर आती हैं।
30 Jun, 2019 02:41 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। बिपाशा को अक्सर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है। वैसे, बिपाशा भले ही कुछ समय से पर्दे से दूर हों, लेकिन पति संग वह अक्सर रेस्टोरेंट के बाहर या फॉरेन में वेकेशन एंजॉय करती नजर आती हैं।
हाल ही में बिपाशा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान बिपाशा ने ब्लैक आउटफिट के उपर ब्लैक नेट का श्रग पहना हुआ था। साथ में खुले बाल और गॉगल्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे थे। ऑल ब्लैक लुक में बिपाशा ने मीडिया को कई पोज दिए।
बता दें कि बॉलीवुड में 'राज' और 'जिस्म' जैसी हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली बिपाशा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। उनको आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट पति करण सिंह ग्रोवर थे।
अप्रैल 2016 में बिपाशा ने करण से शादी की थी। वो इंडस्ट्री में उनसे काफी सीनियर हैं। दोनों की शादी को तीन साल हो गए हैं।
फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। बिपाशा और करण सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।