main page

पति करण सिंह ग्रोवर संग मां वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंची बिपाशा बसु, दरबार से शेयर की यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें

Updated 25 November, 2021 12:27:27 PM

माता वैष्णों देवी के दरबार में दर्शन के लिए आए दिन भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। लोग दूर-दूर से मां वैष्णों के दर्शन के लिए कटरा जाते हैं। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी पति करण सिंह ग्रोवर के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू पहुंची, जहां से वो लगातार फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मां वैष्णों देवी के दरबार में पहुंचकर ये कपल बेहद खुश है। माता के दरबार में यात्र

बॉलीवुड तड़का टीम. माता वैष्णों देवी के दरबार में दर्शन के लिए आए दिन भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। लोग दूर-दूर से मां वैष्णों के दर्शन के लिए कटरा जाते हैं। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी पति करण सिंह ग्रोवर के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू पहुंची, जहां से वो लगातार फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं।

Bollywood Tadka


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मां वैष्णों देवी के दरबार में पहुंचकर ये कपल बेहद खुश है।

Bollywood Tadka

 

माता के दरबार में यात्रा की ये तस्वीरें बिपाशा बसु के अलावा उनके पति करण सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जहां कपल सिर पर जय माता दी वाला रुमाल बांधे नजर आ रहा है। उनके पीछे मां वैष्णों देवी के दरबार का नजारा बेहद खूबसूरत है। 

 

लुक की बात करें तो इस दौरान बिपाशा लाइट पर्पल हुडी के साथ ग्रे ट्राउजर में कैजुअल, लेकिन खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

इस लुक को उन्होंने खुले बालों के साथ चेहरे पर गॉग्लस लगाकर कंप्लीट किया है और साथ ही मफलर भी कैरी किया हुआ है। वहीं उनके पति करण भी विंटर लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं।
 

Bollywood Tadka


अन्य कई तस्वीरों में दोनों अपने दोस्तों के साथ भी यात्रा एंजॉय करते दिख रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में बिपाशा हाथ में चने और हलवे का प्रसाद हाथ में लेकर खूबसूरत पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka

 

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह से पहले पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी मां वैष्णों देवी के दर्शन करने पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। 

 

Content Writer: suman prajapati

Bipasha BasuvisitVaishno Devi templehusbandKaran Singh GroverBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...