main page

पति से कोसों दूर बिपाशा ने देर रात यूं सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, वीडियो कॉल के जरिए सेलिब्रेशन में शामिल हुए करण

Updated 07 January, 2021 05:41:38 PM

एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। बिपाशा के बर्थडे पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर साथ नही हैं। पत्नी बिपाशा को विश करने के लिए करण केक काटते समय वीडियो कॉल के जरिए साथ रहे। बिपाशा ने इस मौके का प्यारा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मुंबई. एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। बिपाशा के बर्थडे पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर साथ नही हैं। पत्नी बिपाशा को विश करने के लिए करण केक काटते समय वीडियो कॉल के जरिए साथ रहे। बिपाशा ने इस मौके का प्यारा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Bollywood Tadka
वीडियो में बिपाशा केक काटती हुई नजर आ रही है। करण फोन पर वीडियो कॉल पर है। करण वीडियो कॉल के जरिए पत्नी बिपाशा के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- बीता साल सभी के लिए मुश्किल भरा रहा और हम भी इससे बचे नहीं हैं। मुश्किल जरूर रहा लेकिन जब आपके पास परिवार, दोस्तों का प्यार और करोड़ों ऐसे लोगों की दुआएं होती हैं जो आपको बिना किसी स्वार्थ के प्यार करते हैं तो आप अपना सिर आभार में झुका सकते हैं और प्यार की इस ताकत से कुछ भी फेस करने के लिए बहादुर बनते हैं। मैं एक खुशकिस्मत इंसान हूं जिसे आप सबसे इतना प्यार और दुआएं मिलीं। अपने जन्मदिन पर सबकी अच्छी हेल्थ और खुशियों के लिए दिल से दुआ करती हूं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

वहीं करण ने भी सोशल मीडिया पर बिपाशा की कुछ तस्वीरें शेयर कर बर्थडे विश किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए करण ने लिखा- देवी होने का सही अर्थ यह है कि आप हर तरह से जीवंत और अनंत हैं। करण ने बिपाशा को अपनी देवी बताया है। यह दिन मेरे लिए हर साल सबसे ज्यादा शुभ था, है और रहेगा। करण ने खुद को खुशकिस्मत बताते हुए बिपाशा का शुक्रिया अदा किया है।
बता दें करण इन दिनों बिपाशा से दूर सर्बिया में कुबूल है 2 की शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए करण बिपाशा के बर्थडे में शामिल नही हो सके। बिपाशा और करण फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। फिर प्यार कबूलने के बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी।
Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

bipasha basucelebratesbirthdayhusband karan singh grovervideo callBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...