main page

विराट का बर्थडे सेलिब्रेट करने उत्तराखंड पहुंची अनुष्का शर्मा, इस अंदाज में होगा सेलिब्रेशन

Updated 05 November, 2018 11:11:01 AM

...बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, विराट अपना जन्मदिन हरिद्वार में आध्यात्मिक गुरु के आश्रम में भी मना सकते हैं। अनुष्का और विराट आश्रम में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकते हैं।

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति विराट कोहली (Virat Kholi) आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक,  विराट अपना जन्मदिन हरिद्वार में आध्यात्मिक गुरु के आश्रम में भी मना सकते हैं। अनुष्का और विराट आश्रम में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का जब भी उत्तराखंड जाती हैं तो हरिद्वार के अंबुवाला में अपने गुरु के यहां जरूर पहुंचती हैं।

विराट और अनुष्का ऐसे करेंगे सेलिब्रेशन 

Bollywood Tadka, anushka sharma photo, virat kohli and anushka sharma photos, anushka sharma image, virat kohli images, virat kohli photo, virat kohli pic, अनुष्का शर्मा फोटो,  विराट कोहली फोटो

 

पिछले साल अनुष्का पहली बार विराट को लेकर हरिद्वार आई थीं। वहां दोनों की शादी की तारीख अनंत बाबा ने तय की थी। अनुष्का जब भी उत्तराखंड पहुंची हैं तो आश्रम में हर बार गई हैं। इसके अलावा, खबर है कि विराट और अनुष्का गंगा नदी के तट पर अपना समय बिताएंगे। ये कपल राफ्टिंग और कैंपिंग का मजा लेगा। ये जोड़ी 7 नवंबर दीपावली के दिन मुंबई लौट सकते हैं। 

: Konika

अनुष्का शर्माविराट कोहलीanushka sharma husbandvirat kohli birthdayvirat kohli anushka sharmabollywood hindi news

loading...