main page

ब्लैक को-ऑर्ड सेट में अनुष्का शर्मा का स्टनिंग लुक, काउच पर बैठ बर्थडे गर्ल ने दिखाई दिलकश अदाएं

Updated 01 May, 2022 03:00:07 PM

''रब ने बना दी जोड़ी'' से फिल्मों में डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा का आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग और लुक्स बल्कि बेस्ट पत्नी और मां बनकर भी लोगों का दिल जीता है। आज सोशल मीडिया पर उनके लाखो-करोड़ों की संख्या में फैंस हैं। अपनी हर अदा से लोगों का दिल जीतने वाली अनुष्का शर्मा का आज बर्थडे है। 1 मई को एक्ट्रेस अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने फैंस के लिए अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें

बॉलीवुड तड़का टीम. 'रब ने बना दी जोड़ी' से फिल्मों में डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा का आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग और लुक्स बल्कि बेस्ट पत्नी और मां बनकर भी लोगों का दिल जीता है। आज सोशल मीडिया पर उनके लाखो-करोड़ों की संख्या में फैंस हैं। अपनी हर अदा से लोगों का दिल जीतने वाली अनुष्का शर्मा का आज बर्थडे है। 1 मई को एक्ट्रेस अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने फैंस के लिए अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में बर्थडे गर्ल अनुष्का ब्लैक को-ऑर्ड सेट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने ब्लैक पैंट मैच की हुई है। ओपन हेयर्स से लुक को कंप्लीट करती हुईं एक्ट्रेस सोफे पर बैठ अपना कातिलाना अंदाज दिखा रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें, अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद यानि 2021 में कपल ने प्यारी बेटी का अपनी दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम वामिका कोहली है। 

 

Bollywood Tadka


वहीं एक्ट्रेस के काम की बात करें तो अनुष्का जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में 3 साल बाद कमबैक कर रही हैं। 
  

Content Writer: suman prajapati

Birthday GirlAnushka SharmaStunning lookblack co-ord setBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...