बाॅलीवुड की फिटनेस क्वीन यानि मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर मलाइका को उनकी फैमिली और दोस्तों की तरफ से ढेर सारी बधाई मिल रही हैं। वैसे तो मलाइका का बर्थडे आज है पर इस खास दिन का सेलिब्रेशन बीती रात से ही शुरु हो गया था।
23 Oct, 2021 10:01 AMमुंबई: बाॅलीवुड की फिटनेस क्वीन यानि मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर मलाइका को उनकी फैमिली और दोस्तों की तरफ से ढेर सारी बधाई मिल रही हैं। वैसे तो मलाइका का बर्थडे आज है पर इस खास दिन का सेलिब्रेशन बीती रात से ही शुरु हो गया था।
शुक्रवार रात मल्ला को बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के घर के बाहर देखा गया। इस दौरान बर्थडे गर्ल का बोल्ड लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो मल्ला व्हाइट कलर की शाॅर्ट ड्रेस में नजर आईं।
इस ड्रेस में मलाइका अपनी टोन्ड लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, स्ट्रेट हेयर से कंप्लीट किया है। अर्जुन कपूर के घर के बाहर मल्ला ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।
काम की बात करें तो मलाइका इन दिनों रियालिटी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ अनुषा दांडेकर और मिलिंद सोमन हैं। इसके अलावा वह कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 में जज के रूप में भी नजर आ रही हैं।