main page

बिना शादी के मां बनी नीना गुप्ता का कभी इस क्रिकेटर के साथ था अफेयर

Updated 04 July, 2018 03:35:45 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज 59 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 4 जुलाई 1959 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने सनावर लॉरेंस स्कूल से पढा़ई की। उसके बाद उन्होंने मास्टर डिग्री संस्कृत में हासिल की।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज 59 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 4 जुलाई 1959 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने सनावर लॉरेंस स्कूल से पढा़ई की। उसके बाद उन्होंने मास्टर डिग्री संस्कृत में हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल खानदान से साल 1985 में की थी। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

नीना अस्सी के दशक में मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा में रहीं। विवियन ने नीना गुप्ता से मुलाकात की तब वह पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात जानते हुए भी दोनों का अफेयर चला। इतना ही नहीं उन्होंने 1989 में विवियन रिचर्ड्स से शादी किए बिना ही बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम मसाबा है। बिन ब्याही मां बनकर उन्होंने समाज को चर्चा का एक और विषय दे दिया। उस वक्त नीना की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन उन्होंने समाज की कोई परवाह नहीं की। 

 

Bollywood Tadka

 

विवियन से रिश्ता टूटने के बाद नीना ने साल 2008 में दिल्ली में रहने वाले विवेक मेहरा से शादी कर ली। विवेक पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से अमेरिका में शादी की थी। नीना का कहना है कि भले ही विवियन से उन्होंने शादी नहीं की लेकिन उनकी बेटी मसाबा लगातार विवियन से संपर्क में रहती हैं। मसाबा मां नीना  को अपना रोल मॉडल मानती हैं। मसाबा एक सफल फैशन डिजाइनर हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

नीना के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें साल 1994 में फिल्म 'वो छोकरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उन्होंने 'गांधी', 'इन कस्टडी', 'कॉटन मेरी' 'खलनायक', 'बाजार सीताराम', 'वो छोकरी' जैसी बेहतरीन हिंदी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'मुल्क' है। इसमें उनके अलावा ऋषि कपूर और तापसी पन्नू नजर आएंगी। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। 


 

:

birthday specialneena gupta

loading...