main page

BJP सेक्रेटरी का दावा-13 जून की रात सुशांत से मिलीं थी रिया, ये साबित करने के लिए मेरे पास Eye witness है

Updated 01 October, 2020 05:46:45 PM

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले में आए दिन नए-नए मोड सामने आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई भाजपा के सेक्रेट्री विवेकानंद गुप्ता ने दावा किया है कि सुशांत और रिया 13 जून की रात एक दूसरे से मिले थे। उनका कहना है कि मेरे पास आंखो देखा गवाह है जिसमें दोनों को एक-साथ देखा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले में आए दिन नए-नए मोड सामने आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई भाजपा के सेक्रेट्री विवेकानंद गुप्ता ने दावा किया है कि सुशांत और रिया 13 जून की रात एक दूसरे से मिले थे। उनका कहना है कि मेरे पास आंखो देखा गवाह है जिसमें दोनों को एक-साथ देखा है। 

Bollywood Tadka

विवेकानंद ने बताया कि 13 जून को महाराष्ट्र के एक बड़े नेता का जन्मदिन था। जिसके चलते मुंबई के होटल में ग्रेंड पार्टी रखी गई थी।  पार्टी के बारे में उस मंत्री ने बाकयदा ट्वीट भी किया था। उन्होंने कहा कि मुझे इस दावे को सिद्ध करने के लिए मेरे पास ऑय विटनेस है। इस मामले में सीबीआई अगर हमसे पुछताछ करना चाहेगी तो हम जाएगी।

Bollywood Tadka

विवेकानंद के इस दावे को सुशांत की बहन श्वेता सिंह गेम चेंजर बताया है और लिखा, ‘ये पूरी तरह से एक सच्ची ब्रेकिंग न्यूज है, एक गेम चेंजर! एक चश्मदीद जो पुष्टि कर सकता है कि भाई 13 की रात रिया से मिले थे! 13 की रात को आखिर ऐसा क्या हुआ था कि अगली सुबह भाई मृत मिले?’

वहीं अब तक जो खबरें थी, उनके मुताबिक रिया का 8 जून को सुशांत से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वो उसका घर छोड़ चली गई थी और फिर दोनों की मुलाकात नहीं हुई और न ही बात हुई थी। लेकिन बीजेपी नेता का ये दावा केस को एक और नया मोड़ दे सकता है। 


 

: suman prajapati

BJPsecretaryRhea chakrabortySushant singh rajput13 June nightBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...