main page

काला हिरण केस में बढ़ सकती हैं सैफ, सोनाली, नीलम और तब्बू की परेशानियां, आरोपियों को HC का नोटिस

Updated 11 March, 2019 03:36:44 PM

राजस्थान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड स्टार्स की मुश्किले एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

जोधपुर/मुंबई. राजस्थान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड स्टार्स की मुश्किले एक बार फिर बढ़ सकती हैं। दरअसल, राजस्थान सरकार की याचिका पर इस मामले में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान समेत, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम समेत सभी आरोपियों  को राजस्थान हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इस मामले में अभिनेता सलमान खान भी आरोपी हैं। 

 

 

उल्लेखनीय है कि  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने 20 साल पुराने काला हिरण के शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई है। सजा को चुनौती देते हुए सलमान खान ने सीजीएम रुरल कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर  3 अप्रैल 2019 को सुनवाई होगी। काला हिरण के शिकार मामले में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान,  तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को निचली अदालत सबूतों के अभाव में बरी कर चुकी है। राज्य सरकार ने इसी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती है और कहा कि इन 5 लोगों को भी दोषी करार दिया जाए। 

Bollywood Tadka

ये है पूरा मामला...

 

- 2018 में सलमान खान को कांकाणी काला हिरण शिकार के मामले में जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में कोर्ट ने अन्य आरोपियों सैफअली खान तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया है। 

 

- सलमान पर आरोप है कि 1998 में 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौरान  उन्होंने जिस बंदूक से काला हिरण का शिकार किया, उस बंदूक का लाइसेंस भी उनके पास नहीं था। जब सलमान हिरण का शिकार कर रहे थे उस समय उनके साथ फिल्म के अन्य सितारे  सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे भी साथ में थे। हालांकि, इन सितारों को कोर्ट ने इस केस में बरी कर दिया है। 

 

- सलमान  पर मथानिया और भवाद में दो चिंकारा के शिकार के दो अलग-अलग मामले, कांकाणी में हिरण शिकार मामला और लाइसेंस समाप्त हो जाने के बाद भी रायफल रखने (आर्म्स ऐक्ट) का आरोप है।   

 

: Konika

sonali bendre saif ali khan

loading...