फिल्म ''ब्लैक विडो'' फेम स्कारलेट जॉनसन के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। स्कारलेट के पति और कॉमेडियन कॉलिन जोस्ट ने बेटे के जन्म की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
19 Aug, 2021 12:45 PMमुंबई. फिल्म 'ब्लैक विडो' फेम स्कारलेट जॉनसन के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। स्कारलेट के पति और कॉमेडियन कॉलिन जोस्ट ने बेटे के जन्म की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
कॉलिन जोस्ट ने दो पोस्ट शेयर की है। पहली पोस्ट में कॉलिन ने लिखा- 'ठीक है, हमारा एक बच्चा हुआ है। बेटे का नाम हमने कॉस्मो रखा है। हम उससे बहुत प्यार करते हैं।' दूसरी पोस्ट में कॉलिन ने प्राइवेसी की गुजारिश करते हुए लिखा- 'हम लंबे समय तक इससे दूर रहें। बच्चे के लिए कोई खास पॉलिसी नहीं है। हम डिज्नी की दुनिया में जा रहे हैं।' फैंस इन पोस्ट्स को खूब लाइक कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें स्कारलेट और कॉलिन ने एक-दूसरे को 3 साल तक डेट किया था। इसके बाद दोनों ने 2020 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। शादी में परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की घोषणा अमेरिका के 'मील्स ऑन व्हील्स' नाम के एक पेज पर की गई थी। यह पेज एक चैरिटी के नाम पर है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए बुजुर्गों को भोजन और जरूरत के सामान उपलब्ध कराया जाता है।