main page

मुंबई में जबरन क्वारंटाइन किए गए  IPS विनय तिवारी को बीएमसी ने छोड़ा, बिहार डीजीपी ने किया धन्यवाद

Updated 07 August, 2020 11:32:48 AM

सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच मुंबई पहुंचे आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन में भेज दिया था। वहीं पांच दिनों के क्वारंटाइन के बाद बीएमसी ने उन्हें छोड़ दिया है। अधिकारी को छोड़े जाने पर बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच मुंबई पहुंचे आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन में भेज दिया था। वहीं पांच दिनों के क्वारंटाइन के बाद बीएमसी ने उन्हें छोड़ दिया है। अधिकारी को छोड़े जाने पर बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Bollywood Tadka


बिहार डीजीपी ने  ट्वीट करते लिखा,  माननीय सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद बिहार के पुलिस मुख्यालय ने BMC के आयुक्त को दोबारा पत्र लिखकर अपने IPS अधिकारी विनय तिवारी को मुक्त करने के लिए अनुरोध किया था। जिसे स्वीकार करते हुए विनय को मुक्त किया गया है। वे आज शाम को पटना लौट रहे हैं। BMC को धन्यवाद!


बीएमली ने विनय तिवारो को क्वारंटाइन से मुक्त करने पर कुछ शर्ते रखी हैं। जिसके अनुसार उन्हें 8 अगस्त से पहले का रिटर्न टिकट दिखाना होगा। वे एयरपोर्ट तक निजी कार में जाएंगे और उन्हें एसओपी का पालन करना होगा। इतना ही नहीं, उन्हें यात्रा के दौरान सारे दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। 

Bollywood Tadka


बता दें सुशांत सिंह केस में मामले की जांच करने मुंबई पहुंच विनय तिवारो को क्वारंटाइन करने पर बिहार में काफी हंगामा मच गया था। जिसके बाद बिहार के डीजीपी ने आईपीएस विनय को क्वारंटाइन से नहीं छोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिसके बाद बीएमसी ने कुछ शर्तें सामने रख दी और कहा कि उन्हें क्ववांरटाइन से छूटने के बाद कुछ शर्तों का पालन करना होगा। 

Bollywood Tadka


वहीं सुशांत केस की बात करें तो सीबीआई ने एक्टर का सुसाइड मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन भी हो गया है। जल्द ही इसके आरोपों के घेरे में आए शख्सों से पूछताछ की जाएगी। 

 
 

 

Edited By: suman prajapati

BMCIPSVinay TiwariquarantineBihar DGPthankedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...