main page

बॉबी देओल का खूबसूरत आश्रम पहले था एक खंडहर- प्रकाश झा

Updated 27 October, 2020 11:38:33 AM

निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की एक सफल श्रृंखला ''आश्रम'' दर्शातीं है एक आश्रम जिस में आस्था का अंधविश्वास हैं, साजिशे हैं और बाबा निराला का बनाया कानून और उनका ही न्याय हैं...

नई दिल्ली। निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की एक सफल श्रृंखला 'आश्रम' दर्शातीं है एक आश्रम जिस में आस्था का अंधविश्वास हैं, साजिशे हैं और बाबा निराला का बनाया कानून और उनका ही न्याय हैं। जिस आश्रम की खूबसरती देख आंखे चौधिया गयी क्या आप जानते हैं कि ये आश्रम अयोध्या में स्थित एक जर्जर अवस्था मे राज सदन नाम का एक विशाल महल था। जो आश्रम की शूटिंग के पहले एक खण्डहर था।

खंडहर को फिर से बनाया महल
प्रकाश झा की दूरदृष्टि और प्रबलता ने एक खंडहर को फिर से महल बना दिया । हालांकि इस महल में शूट करना बहुत मुश्किल था क्योंकि महल की अवस्था बहुत ही दयनीय थी जहाँ पर जंगली झाड़िया, बंदरो और कबूतरों का घर और टूटी फूटी दीवारे थी। 1 महीने तो इस महल की सफाई में लगे और करीब 4-5 महीने लग गए तब जाकर महल की खूबसूरती लौट सकी। 

प्रकाश झा ने कहा ये
राज सदन महल पर प्रकाश झा कहते हैं कि राज सदन में मुझे सारी संभावनाएं नजर आयी। जिस तरह की कल्पना हमने की थी सब वहां आसानी से सेट हो रही थी। वो बहुत ही जर्जर अवस्था मे था लेकिन ये महल बहुत ही खूबसूरत था।हमने सोचा कि कोई भी धर्म या पंचायत से जुड़ा हुआ रंग का इस्तेमाल नही होगा।

11 नवंबर को होगा लाइव
हमने प्रकृति को समझा और उसकी विकृति को समझा और फिर हमने रंगों का चुनाव किया । महल भले की जर्जर अवस्था मे था लेकिन हाथी तो हाथी होता हैं। अगर ये पैलेस नही होता तो शायद आश्रम इतना सुंदर नही हो पाता ।प्रकाश झा द्वारा निर्देशित, यह अपराध नाटक 11 नवंबर 2020 से लाइव होगा, केवल MX Player पर।

: Chandan

Preeti SoodAshram 2Ashramweb seriescrime drama web seriesActressPrakash JhaBobby Deol

loading...