main page

B'day Spcl: फ़िल्में ना मिलने से नशे की गिरफ्त में आ गए थे बॉबी देओल, सलमान खान ने की थी मदद

Updated 27 January, 2020 02:01:30 PM

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हुए हैं जिन्होंने कई हिट फिल्में की हैं लेकिन सुपरहिट नहीं बन पाए। इनमें एक बड़ा नाम बॉबी देओल का भी शामिल हैं।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हुए हैं जिन्होंने कई हिट फिल्में की हैं लेकिन सुपरहिट नहीं बन पाए। इनमें एक बड़ा नाम बॉबी देओल का भी शामिल हैं। आज बॉबी 51 साल के हो गए हैं और वह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के छोटे बेटे हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1995 में फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की और पहली ही फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड मिल गया। 

 Bollywood Tadka, Bobby Deol Images, Bobby Deol Pictures, Bobby Deol Photos
इस फिल्म के बाद बॉबी ने 'गुप्त', 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी फिल्मों में काम किया। यह उनके करियर का गोल्डन एरा था। फिल्म हिट हो गई लेकिन इसके बाद भी उनके काम को अच्छा रेस्पोंस नहीं मिला और वह फ्लॉप हो गए।

Bollywood Tadka, Bobby Deol Images, Bobby Deol Pictures, Bobby Deol Photos

एक समय ऐसा आया जब वह फिल्मों से बिल्कुल गायब हो गए। पर्दे पर उनकी उपस्थिति शून्य जैसी हो गई। बॉबी को काम मिलना बंद हो गया और वह नशे की लत में फंस गए।

Bollywood Tadka, Bobby Deol Images, Bobby Deol Pictures, Bobby Deol Photos

बॉबी ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि, "वह कई सालों तक काम मांगते रहे, लेकिन उन्हें हमेशा टाला गया। वह शराब पीने लगे और इसके आदी हो गए थे, जिससे परेशान होकर उनकी पत्नी ने उन्हें घर से निकाल दिया।"

Bollywood Tadka, Bobby Deol Images, Bobby Deol Pictures, Bobby Deol Photos
एक बार बॉबी देओल के भाई सनी देओल ने बीबीसी से बात करते हुए कहा था कि 'बॉबी को पिछले 10 सालों से काम नहीं मिला था, "हम सब एक साथ हैं और हमारा परिवार बहुत मजबूत है। लेकिन जब दर्द होता है तो एक-दूसरे को चोट लगती है।" इस दौरान बॉबी पर बात करते हुए सनी इमोशनल भी हो गए थे और उनकी आंखें भर गई थी। बॉबी देओल ने 2018 में सलमान खान के साथ 'रेस 3' में कमबैक किया। फिल्म में बॉबी के ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को दीवाना बना दिया था।

Edited By: Akash sikarwar

Happy Birthday Bobby DeolBobby DeolBirthday SpecialSalman KhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...